India vs England Rajkot Test: इंग्लैंड के खिलाफ BCCI ने बाकी बचे हुए 3 मैचों के लिए 10 फरवरी शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 फरवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसके बाद यह समझा जा रहा है कि अगर सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें सीधा बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत की जगह पर भी तलवार लटकी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों में केएस भरत बल्लेबाजी अलावा विकेटकीपिंग में भी फेल हुए थे। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट में केएस भरत को बेंच पर बैठाकर उनकी जगह ध्रुव जुरेल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित Playing 11! एक नहीं 2 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
केएस भरत की जगह खेलेंगे ध्रुव जुरेल?
केएस भरत काफी समय से भारत के लिए लगातार टेस्ट मैच खेल रहे हैं। लेकिन उसका प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। वह न तो बल्लेबाजी में अपना योगदान दे पा रहे हैं और ना ही विकेटकीपिंग में बेहतर कर पा रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट तीसरे टेस्ट में केएस भरत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका दे सकती है। बता दें कि ध्रुव जुरेल लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन अब केएस भरत के बार-बार फ्लॉप होने के बाद तीसरे टेस्ट में उनकी जगह बनती हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़े-Ishan Kishan ने खुद के ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, क्या खत्म हुआ विकेटकीपर बल्लेबाज का करियर?
केएस भरत का खराब फॉर्म अभी तक है जारी
केएस भरत ने भारत के लिए अभी तक 7 टेस्ट की 12 पारियां में सिर्फ 20.09 की औसत के साथ 221 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। जहां हैदराबाद टेस्ट में क्रमश: 41 और 13 रन बनाए थे और विशाखापट्टनम टेस्ट में भरत दोनों पारियों में क्रमश: 17 और 6 रन ही बना पाए थे। ऐसे में उनका तीसरा टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े-IND vs ENG : टीम इंडिया में बिहार के लाल के साथ दूसरी बार धोखा, बिना खेले ही किया गया बाहर
तीसरे टेस्ट में क्यों खेलेंगे ध्रुव जुरेल
जब भारत और इंग्लैंड के बीच शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया था। उसमें ध्रुव जुरेल का नाम चौंकाने वाला था। जब उनकी टीम में एंट्री हुई तो ऐसा माना जा रहा था कि वह पहले टेस्ट मैच से ही इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह पहले दो टेस्ट मैचों में केएस भरत को मौका दिया था। लेकिन केएस भरत के लगातार रन नहीं बनाने के बाद अब ध्रुव जुरेल को तीसरे टेस्ट में मौका दिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
IND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
16 mins agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
52 mins agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
3 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
14 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
14 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines