India vs England Rajkot Test: इंग्लैंड के खिलाफ BCCI ने बाकी बचे हुए 3 मैचों के लिए 10 फरवरी शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 फरवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसके बाद यह समझा जा रहा है कि अगर सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें सीधा बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत की जगह पर भी तलवार लटकी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों में केएस भरत बल्लेबाजी अलावा विकेटकीपिंग में भी फेल हुए थे। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट में केएस भरत को बेंच पर बैठाकर उनकी जगह ध्रुव जुरेल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
केएस भरत की जगह खेलेंगे ध्रुव जुरेल?
केएस भरत काफी समय से भारत के लिए लगातार टेस्ट मैच खेल रहे हैं। लेकिन उसका प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। वह न तो बल्लेबाजी में अपना योगदान दे पा रहे हैं और ना ही विकेटकीपिंग में बेहतर कर पा रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट तीसरे टेस्ट में केएस भरत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका दे सकती है। बता दें कि ध्रुव जुरेल लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन अब केएस भरत के बार-बार फ्लॉप होने के बाद तीसरे टेस्ट में उनकी जगह बनती हुई दिखाई दे रही है।
केएस भरत का खराब फॉर्म अभी तक है जारी
केएस भरत ने भारत के लिए अभी तक 7 टेस्ट की 12 पारियां में सिर्फ 20.09 की औसत के साथ 221 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। जहां हैदराबाद टेस्ट में क्रमश: 41 और 13 रन बनाए थे और विशाखापट्टनम टेस्ट में भरत दोनों पारियों में क्रमश: 17 और 6 रन ही बना पाए थे। ऐसे में उनका तीसरा टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
तीसरे टेस्ट में क्यों खेलेंगे ध्रुव जुरेल
जब भारत और इंग्लैंड के बीच शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया था। उसमें ध्रुव जुरेल का नाम चौंकाने वाला था। जब उनकी टीम में एंट्री हुई तो ऐसा माना जा रहा था कि वह पहले टेस्ट मैच से ही इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह पहले दो टेस्ट मैचों में केएस भरत को मौका दिया था। लेकिन केएस भरत के लगातार रन नहीं बनाने के बाद अब ध्रुव जुरेल को तीसरे टेस्ट में मौका दिया जा सकता है।