IND vs NZ: वनडे सीरीज में हार के बावजूद टीम इंडिया की 3 अच्छाइयों को नहीं कर सकते इग्नोर, वर्ल्ड कप 2027 से पहले मिले पॉजिटिव इशारे

India vs New Zealand ODI Series: ब्लैक कैप्स के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया क्रिटिक्स के निशाने पर है, लेकिन इसके बावजूद शुभमन गिल की आर्मी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले कुछ पॉजिटिव साइन नजर आ रहे हैं.

ODI Team India 2

Top 3 Positives Signs In ODI Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज गंवाना भारत के लिए नाउम्मीदी भरा पल रहा. हालांकि इसके बावजूद भारत के लिए कुछ अच्छाइएं निकलकर सामने आई हैं, जिन्हें नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं कि 2027 में होने वाली वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए क्या पॉजिटिव इशारे मिले हैं.

विज्ञापन

भारतीय वनडे टीम में दिखी 3 अच्छी बातें

1. विराट कोहली की फॉर्म

टीम इंडिया भले ही वनडे सीरीज हार गई हो, लेकिन विराट कोहली ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है. उन्होंने 3 मैचों में 80 की एवरेज से 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक फिफ्टी शामिल है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनका फॉर्म शानदार रहा था. ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 से पहले विराट का दम टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव साइन है.

विज्ञापन

2. हर्षित राणा की बैटिंग एबिलिटी

आमतौर पर टीम इंडिया के फास्ट बॉलर्स की तरफ से रन कम बनते हैं, लेकिन हर्षित राणा ने इंदौर में हुए तीसरे वनडे मुकाबले में अपने इंटरनेशनल करियर की पहली 50 लगाई. ऐसे में अगर उन्हें और ग्रूम किया जाए, तो वो आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारत के बेहतर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

3. फास्ट बॉलर्स का दिखा दम

हालांकि टीम इंडिया के पेसर्स ने भले ही इस सीरीज में बहुत ज्यादा विकेट हासिल नहीं किए हैं, लेकिन मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने काफी हद तक कीवी बल्लेबाजों को काबू में रखा. खासकर अर्शदीप ने तो इकलौते मौके के दौरान 3 विकेट हासिल करके अपनी काबिलियत दिखाई. ऐसे में अलगे वनडे वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए भारत के पास कई तेज गेंदबाज एवेलेबल हो चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ