Deepti Sharma: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. टूर्नामेंट का तीसरा मैच भारत और थाईलैंड के बीच खेला गया था. भारत ने 94 रनों से शानदार जीत हासिल की. ऑलरांउडर दीप्ति शर्मा के लिए ये मैच बहुत खास रहा. उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वो अब वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं.
दीप्ति शर्मा का कमाल
दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने 150वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 गेंदों में 3 विकेट लिए. खास बात ये है कि दीप्ति ने एक भी रन नहीं दिया. इन 3 विकेटों के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. वो अब वुमेंस के टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. साथ ही साथ वो टी20 में बिना कोई रन दिए तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन चुकी हैं.
दीप्ति शर्मा ने थिपाचा पुथावोंग को पछाड़ा
दीप्ति शर्मा के नाम अब 171 विकेट दर्ज हो गए हैं. उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे कर रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पुथावोंग ने 170 विकेट अपने नाम किए हैं. तीसरे नंबर पर रवांडा की हेनरीट इशिमवे (164) हैं. चौथे नंबर पर इंग्लैड की सोफी एक्लेस्टोन (154) हैं. वहीं पांचवें नंबर पर हांगकांग की कैरी चान (153) हैं. दीप्ति ने हमेशा अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी टीम को कई बार जीत दिलाई है.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को मिली 194 रनों से करारी हार, इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा
भारतीय पारी लड़खड़ाई
थाईलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत जबरदस्त रही. शेफाली वर्मा ने तेजी से रन बनाए. उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन बनाए. 10 ओवर में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे. तब ऐसा लगा कि टीम आराम से 200 का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि बाद में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. 29 रनों पर टीम इंडिया ने अपने 7 विकेट गंवा दिए. भारतीय टीम 159 रन ही बना पाई. ये भारत के लिए चिंता का विषय है. आने वाले मैचों में टीम को इसमें सुधार करना होगा.
टीम इंडिया की गेंदबाजी रही शानदार
टीम इंडिया के गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा ने शुरुआत में ही थाईलैंड को बड़े झटके दे दिए थे. थाईलैंड की टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने ढेर हो गई. नंदनी ने तीन विकेट अपने नाम किए. दीप्ति शर्मा ने भी तीन विकेट चटकाए. थाईलैंड के लिए नन्नापत कोंचारोएनकाई ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. टीम के चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पीछे छोड़कर लगाई लंबी छलांग, पाकिस्तान का बुरा हाल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines