ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को मिली 194 रनों से करारी हार, इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया. इंग्लैंड ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए पाकिस्तान को हराया और सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया. लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन खेल दिखाया.

जो रूट और बाबर आजम दूसरे टेस्ट मैच के दौरान/ Image Source/ Screengrab: Sony and Sky Sports

जो रूट और बाबर आजम दूसरे टेस्ट मैच के दौरान/ Image Source/ Screengrab: Sony and Sky Sports

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 से 30 अगस्त के बीच लॉर्ड्स में खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से शिकस्त दी थी. इस तरह इंग्लैंड ने 194 रनों से बाजी मार ली. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने शर्मसार कर दिया.

विज्ञापन

पहली पारी में ऐसा रहा खेल

इंग्लैंड ने पहली पारी में 66.4 ओवर में 290 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ ने बनाए. उन्होंने 80 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 105 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा मोहम्मद अली ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले.

विज्ञापन

290 रनों के जवाब में उतरी पाकिस्तान 37.2 ओवर में ही 110 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन अजान अवैस ने बनाए थे. उन्होंने 102 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों का योगदान दिया था. इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. सऊद शकील ने 16 और बाबर आजम ने 8 रन बनाए थे.

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, जोश टंग को 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिला था 389 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 54.2 ओवर में 208 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन दूसरी पारी में डैन लॉरेंस ने बनाए. उन्होंने 70 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने भी 56 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया था. वहीं कप्तान जो रूट ने 24 रन बनाए थे. इस तरह इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 389 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट लिए थे.

389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 50.5 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से सऊद शकील ने 122 गेंदों में 97 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. वहीं, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन ने 4 और जोश टंग ने 3 विकेट लिए. इस तरह इंग्लैंड ने 194 रनों से बाजी मारते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ