WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पीछे छोड़कर लगाई लंबी छलांग, पाकिस्तान का बुरा हाल

लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी हार दी है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का पॉइंट्स टेबल भी अब बदल गया है. हार के बाद पाकिस्तान की टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं इंग्लिश टीम को काफी फायदा मिला है.

WTC Points Table 2025-27

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाक का बुरा हाल (Image: X/ICC)

WTC Points Table 2025-27: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का बुरा हाल जारी है. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में पाक को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड ने 389 रनों को मुश्किल लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान की पारी 50.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एक बार फिर जबदस्त प्रदर्शन किया. पाक का कोई भी बल्लेबाज सेट नहीं हो पाया. खैर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव हो गया है. इंग्लैंड को बड़ा फायदा हुआ है. वहीं पाकिस्तान कि स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है.

विज्ञापन

इंग्लैंड को हुआ फायदा

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लगातार दूसरे टेस्ट में मात दी है. अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इंग्लैंड के खाते में 62 प्वाइंट हो गए हैं. टीम का अंक प्रतिशत बढ़कर 34.44 हो गया है. सबसे बड़ी बात है कि इंग्लैंड की टीम 6वें नंबर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड ने इस बड़ी जीत के साथ श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है. इंग्लिश टीम की नजरें अब तीसरे टेस्ट को जीतने पर भी होंगी. अगर वहां पर भी जीत मिलती है तो फिर अंक तालिका में स्थिति और ज्यादा मजबूत हो जाएगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान का बुरा हाल

पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल रेस से पहले ही बाहर हो गया था. लॉर्ड्स टेस्ट की हार के बाद तो पाक का और बुरा हाल हो गया है. पाकिस्तान अभी सबसे नीचे 9वें नंबर पर है. टीम का PCT 16.67 हो गया है. पाकिस्तान अगर तीसरा टेस्ट मैच भी हारता है तो फिर और कमजोर हो जाएगा. अब पाक के पास सम्मान बचाने की चुनौती होगी. WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है. टीम का PCT 80 है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम अंक तालिका पर कायम है. टीम इंडिया 51.52 PCT के साथ 5वें स्थान पर है. कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें भी बढ़ गई है. भारत को 7 मुकाबले आगे जाकर खेलने हैं. टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 6 मुकाबले तो किसी भी हालत में जीतने होंगे. इसके अलावा अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ