Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में चर्चा में ससुर-दामाद की जोड़ी, कप्तान बाबर पर सबकी नजर
Edited By Arpit Pandey

shahid afridi father in law of shaheen shah afridi
Edited By Arpit Pandey

shahid afridi father in law of shaheen shah afridi
Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों काफी बदलाव देखने को मिल रहा है, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयन की कमान अब पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के हाथों में आ गई है, खास बात यह है कि अफरीदी खुलकर कप्तान बाबर आजम का समर्थन कर रहे हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रदर्शन हाल फिलहाल ठीक नहीं रहा है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में ससुर-दामाद की जोड़ी चर्चा में बनी हुई है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ऋषभ पंत की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को टेस्ट में मिल सकता है मौका, ये खिलाड़ी भी लाइन में
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सिलेक्शन टीम की कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में है। बताया जा रहा है कि शाहीन शाह अफरीदी की सगाई शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा से हुई है। ऐसे में ससुर पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के सिलेक्शन अधिकारी है तो उनके दामाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज, ऐसे में अब अफरीदी-अफरीदी की जोड़ी धमाल मचाएगी।
खास बात यह है कि शाहीन शाह अफरीदी अभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर है, फिलहाल चोटिल होने की वजह से ये शाहीन टीम का हिस्सा नहीं है, ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए टी20 विश्व कप के दौरान उन्होंने चोट से वापसी की थी, लेकिन बाद में वह फिर चोटिल हो गए, जिससे टीम में वापसी नहीं कर पाए है।
लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान के क्रिकेट में जहां ससुर चयनकर्ता हैं तो दामाद टीम का गेंदबाज है। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी पाकिस्तान क्रिकेट सहित क्रिकेट गलियारों में चर्चा में बनी हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: