CPL 2025, Shai Hope bizarre dismissal: एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेना. मतबल ये कि खुद अपना नुकसान कर बैठना. कुछ ऐसा ही एक बल्लेबाज के साथ हुआ है. गेंद वाइड थी, लेकिन वो उस पर रन बनाने की कोशिश में अपना विकेट गवा बैठा. ना बॉलर, ना फील्डर और ना ही विकेटकीपर, इस आउट में किसी का भी रोल नहीं था, बल्लेबाज को खुद अपनी एक गलती के चलते मैदान से बाहर लौटना पड़ा. जिसने भी यह नजारा देखो वो हैरान रह गया. आइए जानते हैं आखिर कौन है ये खिलाड़ी और उसके साथ ऐसा क्या हुआ, जिसने इस मुकाबले को यादगार बना दिया.
दरअसल, इन दिनों वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 चल रहा है. इस सीजन के 17वें मुकाबले में क्रिकेट फैंस ने एक ऐसा नजारा देखा, जिसे शायद ही वो भूल पाएंगे. मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने थीं. गुयाना अमेजन के विकेटकीपर बैटर शाई होप ने अपने हाथों आउट होकर सबको हैरान कर दिया.
15वें ओवर की घटना
मुकाबले में शाई होप 28 गेंदों पर 39 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था, लेकिन इसके बाद हुआ कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया. 15वें ओवर की पहली बॉल गेंद पर उन्होंने अपने ही बल्ले से विकेट गिरा दिए. यह आउट CPL इतिहास के सबसे अजीबो-गरीब डिसमिसल्स में दर्ज हो गया.
ऐसे आउट हुए शाई होप
हुआ यूं कि 15 वां लेकर आए त्रिनबागो के गेंदबाज टेरेन्स हाइंड्स नाम के बॉलर ने पहली बॉल वाइड फेंकी. जो ऑफ स्टंप के काफी दूर थी.होप ने पहले से तय कर लिया कि वह रिवर्स रैम्प शॉट खेलेंगे, उन्होंने पूरा बैट स्विंग किया, लेकिन शॉट लगाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और बैट का टो एंड (नीचे का हिस्सा) सीधे जाकर स्टंप से टकरा गया. नतीजा ये हुआ कि गेंद तो निकल गई, लेकिन बल्ला स्टंप में जा लगा और वो बोल्ड हो गए. इस तरह वो अजीबो-गरीब तरह से हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 163 रन बनाए थे. शाई होप के बाद निचले क्रम से रोमारियो शेफर्ड (19), ड्वेन प्रिटोरियस (21) और क्वेंटिन सैमसन (25) ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह रन काफी नहीं थे और उनकी टीम को हार मिली.
इमरान ताहिर के 4 विकेट भी बेकार गए
163 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने शानदार शुरुआत की. एलेक्स हेल्स (74) और कॉलिन मुनरो (52) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख मोड़ दिया. हालांकि वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने 4/27 की बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की, लेकिन अंत में त्रिनबागो ने मैच 6 विकेट से आसानी से जीत लिया.