News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
The Hundred 2025 Final: द हंड्रेड 2025 का फाइनल आज ओवल इंविंसिबल और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा। ओवल इंविंसिबल की नजरें अब तीसरे खिताब पर होने वाली हैं। इस फाइनल मुकाबले के लिए ओवल इंविंसिबल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिन गेंदबाज एडम जंपा को इंग्लैंड बुलाया है। एडम जंपा अब राशिद खान की जगह लेने वाले हैं, क्योंकि राशिद खान इंटरनेशनल ड्यूटी के चलते इस लीग से हट गए हैं। क्योंकि अफगानिस्तान की टीम फिलहाल पाकिस्तान और यूएई के साथ टी20 ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें राशिद खान कप्तान हैं।
दरअसल द हंड्रेड लीग में एक गेंदबाज अधिकतम 20 गेंद ही डाल सकता है और अब 20 गेंद डालने के लिए एडम जंपा को 34 हजार किलोमीटर का कुल सफर तय करना है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड की दूसरी 17 हजार किलोमीटर है और आना-जाना मिलाकर 34 हजार किलोमीटर हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड आने में लगभग 24 घंटे लगते हैं, ऐसे में अब एक मैच के लिए एडम जंपा को लगभग 48 घंटों का सफर करना होगा।
Adam Zampa is making a flying visiting to the Hundred! ✈️ pic.twitter.com/vrqfw2tifc
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 28, 2025
ओवल इंविंसिबल के हेड कोच टॉम मूडी का कहना है कि “हमें एडम जंपा किसी भी हाल में चाहिए और जंपा भी वापस आने के लिए काफी उत्सुक हैं। वह इस टीम को काफी अच्छे से जानता है।”
ओवल इंविंसिबल ने अभी तक 2 बार द हंड्रेड लीग का खिताब अपने नाम किया है और दोनों बार टीम को चैंपियन बनाने में एजम जंपा ने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में अब तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए ओवल इंविंसिबल ने एडम जंपा को बुलाया। पिछले सीजन इस गेंदबाज ने ओवल इंविंसिबल के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:-न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज, गेल-पोलार्ड भी रहे फेल
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।