CPL 2023 Azam Khan Dominates Mohammad Amir: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेलते नजर आ रहे हैं, जहां पाकिस्तान के ही बल्लेबाज आजम खान ने विपक्षी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उनकी जमकर कुटाई कर डाली। ये नजारा अमेजन वॉरियर्स और जमैका तल्लावाज के बीच खेले गए क्वालिफायर मुकाबले में देखने को मिला।

विज्ञापन

दो छक्के-एक छक्का कूटा

वॉरियर्स के बल्लेबाज आजम खान 20 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में तल्लाहवाज की ओर से जैसे ही आमिर 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए, आजम खान ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर डाली। आजम खान ने तीसरी गेंद को यॉर्कर लैंथ से उठाया और डीप फॉरवर्ड पर करारा छक्का कूट डाला। अब अगली गेंद पर आजम खान ने विकेटकीपर को छकाते हुए बॉल को उड़ाया और थर्ड मैन पर शानदार चौका जमा दिया। मोहम्मद आमिर ने पांचवीं गेंद को ऑफ स्टंप से थोड़ा दूर रखा, लेकिन आजम खान कहां रुकने वाले थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/CPL/status/1705382928266731812?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705382928266731812%7Ctwgr%5Eceeefe3ab60a72b5f87ea8485ac1c59ad5d18c4e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fwatch-azam-khan-dominates-mohammad-amir-in-cpl-2023

3 ओवर में 28 रन देकर लिया सिर्फ 1 विकेट

आजम ने इसे बल्ले के पावर का इस्तेमाल करते हुए उठाया और डीप बैकवर्ड पर शानदार छक्का दे मारा। ये नजारा देख आमिर के होश उड़ गए। आमिर ने इस मैच में 3 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 28 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया। जबकि आजम खान ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक कुल 54 रन जड़े।

विज्ञापन

https://twitter.com/FanCode/status/1705502738841559325

विज्ञापन

इस मैच में वॉरियर्स ने 81 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि आमिर ने सीपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने पिछले 10 मैचों में 16 विकेट चटका दिए हैं, लेकिन आजम खान ने उनका जो हाल किया, उसे वे शायद ही भूल पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ