Hardik Pandya के कमबैक पर आया बड़ा अपडेट, फिट होकर इस सीरीज में धमाल मचाएगा टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर!

Hardik Pandya Comeback: हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. हार्दिक यूएई की धरती पर खेले गए एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम के साथ नहीं गए हैं. टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर अगले चार हफ्ते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बिताएगा.

Hardik Pandya

Hardik Pandya

Hardik Pandya Comeback: अगर आप भी हार्दिक पांड्या के बड़े वाले फैन हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इंजरी से उबर रहे हार्दिक की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गया था, जिसके चलते वह फाइनल मैच भी नहीं खेल सके थे.

विज्ञापन

हार्दिक इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. हार्दिक अब अगले चार हफ्ते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बिताएंगे. माना जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में अपने धांसू प्रदर्शन से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे.

विज्ञापन

हार्दिक पर आया बड़ा अपडेट

हार्दिक पांड्या सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम करेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, हार्दिक को सर्जरी की जरूरत नहीं है और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं. हार्दिक पिछले हफ्ते ही सीओई पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्होंने दिवाली के चलते कुछ दिनों का ब्रेक लिया था.

विज्ञापन

हार्दिक बुधवार से फिर से ट्रेनिंग पर लौटेंगे और माना जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होना है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाना है. इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी-20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी.

विज्ञापन

एशिया कप में चोटिल हुए थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे. इंजरी के कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ हुए फाइनल मैच में भी नहीं खेले थे. इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. हार्दिक ने खासतौर पर टी-20 क्रिकेट में पिछले कुछ समय में कमाल का प्रदर्शन किया है. बल्ले के साथ-साथ हार्दिक गेंद से भी काफी प्रभावशाली रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ