खुद इंग्लैंड नहीं जाना चाहते थे Mohammed Shami? सिलेक्शन को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, जानिए पूरी सच्चाई

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के सिलेक्शन को लेकर जारी बहस के बीच सनसनीखेज खुलासा हुआ है. शमी ने ऑस्ट्रेलिया टूर पर एक बार फिर इग्नोर होने के बाद इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर निशाना साधा था. शमी का कहना था कि अगर वह चार दिवसीय मुकाबला खेल सकते हैं, तो वो वनडे क्रिकेट में भी अपनी बॉलिंग से रंग जमा सकते हैं.

Mohammed Shami

Mohammed Shami

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी और सिलेक्टर्स के बीच में इन दिनों शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. शमी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजरअंदाज होने के बाद साफ शब्दों में कहा था कि वह पूरी तरह से फिट हैं और वह अगर चार दिवसीय मैच खेल सकते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम इंडिया का भी प्रतिनिधत्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

शमी के बयान पर अजीत आगरकर ने अपनी बात भी रखी थी. आगरकर ने कहा था कि अगर शमी यह बातें उनसे कहते तो वह भारतीय फास्ट बॉलर को जवाब देते. हालांकि, शमी के सिलेक्शन को लेकर जारी बहस के बीच एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

शमी के सिलेक्शन पर हुआ बड़ा खुलासा

मोहम्मद शमी ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें सिलेक्शन या उनकी फिटनेस जानने को लेकर कोई भी कॉल नहीं आया था. हालांकि, पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने शमी की बात को गलत ठहराया है.

उन्होंने कहा, “कई दफा ऐसा हुआ कि नेशनल सिलेक्टर और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सपोर्टिंग स्टाफ ने शमी का हाल जानने के लिए कई बार फोन किया. सिलेक्शन कमिटी इंग्लैंड में शमी की सेवाएं लेना चाहती थी. इसका कारण यह था कि जसप्रीत बुमराह को सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेलने थे. इंग्लिश की कंडिशंस में कौन ही शमी के लेवल का गेंदबाज नहीं चाहेगा.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि शमी को कई बार मैसेज भेजकर उनकी फिटनेस जानने का प्रयास किया गया. इसके साथ ही उन्हें इंडिया-ए की तरफ से कैंटरबरी या फिर नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलने के लिए भी कहा गया था. इसके जवाब में शमी का कहना था कि उन्हें अभी भी अपना कार्यभार बढ़ाना है और इस कारण इंग्लैंड सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार ना किया जाए.

विज्ञापन

‘आखिरी फैसला नेशनल सिलेक्टर ही लेंगे’

बोर्ड के सीनियर अधिकारी ने आगे कहा, “यह कहना कि शमी से कोई भी बातचीत नहीं हुई है यह पूरी तरह से गलत है. डॉक्टर्स की टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी मौजूद है. यह भी देखना अहम होता है कि खिलाड़ी की बॉडी इंटरनेशनल क्रिकेट की कठिनाइयों को झेलने के लिए रेडी है या फिर नहीं. शमी को बेशक लग सकता है कि वह वनडे क्रिकेट के लिए पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन इस पर आखिरी फैसला नेशनल सिलेक्टर ही लेंगे.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ