ODI सीरीज के बाद क्या T20 World Cup से भी बाहर होंगे वॉशिंगटन सुंदर? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

Washington Sundar Medical Update: वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी करते हुए उन्हें चोट आई थी. उनकी जगह आयुष बदोनी की स्क्वाड में एंट्री हो गई है. सुंदर की चोट टीम इंडिया का सिर दर्द बढ़ा सकती है. चोट गहरी हुई, तो उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने पर संकट के बाद छा गए हैं.

Washington Sundar Medical Update

सुंदर की चोट पर अपडेट

Washington Sundar Medical Update: भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज तिलक वर्मा अभी चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहने वाले हैं. अब वर्ल्ड कप स्क्वाड के एक और अहम सदस्य वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं. वो न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अगर उनकी हालत ठीक नहीं हुई, तो वर्ल्ड कप स्क्वाड से उनका पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर आया बड़ा अपडेट

वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी करते हुए चोट आई थी. इसी कारण वो मैदान से बाहर चले गए थे और अब सीरीज से बाहर हो चुके हैं. BCCI ने सुंदर की चोट को लेकर मेडिकल अपडेट जारी किया. BCCI ने ऑफिशियल जानकारी जारी करते हुए बताया, ‘वडोदरा में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को पसलियों के नीचले एरिया में दर्द महसूस हुआ. वो जल्द ही अलग-अलग स्कैन कराने वाले हैं. इसके बाद BCCI की मेडिकल टीम एक्सपर्ट ओपिनियन लेगी.’

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने पर मंडराया खतरा

BCCI ने अपनी स्टेटमेंट में साफ बता दिया है कि मेडिकल टीम आगे भी सुंदर की चोट पर जांच करेगी. अगर स्कैन में दिक्कतें बढ़ी, तो फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से उनका पत्ता कट सकता है. हाल ही में ऋषभ पंत को भी पसलियों में समस्या आई थी और वो वनडे सीरीज से बाहर हुए थे. सुंदर को भी साइड स्ट्रेन ही है और चोट की गंभीरता उनके वर्ल्ड कप में खेलने या घर बैठने का फैसला करेगी.

विज्ञापन

आयुष बदोनी की टीम इंडिया में एंट्री

वॉशिंगटन सुंदर की जगह BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड में आयुष बदोनी की जगह दी है. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस स्टार खिलाड़ी का IPL में प्रदर्शन अच्छा रहा है और वो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी भी करते हैं. अब उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन का फल टीम इंडिया में जगह हासिल करके मिला है. सुंदर की तरह ही बदोनी लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह पहले वनडे से क्यों हुए ‘इग्नोर’? कप्तान शुभमन गिल ने बताया चौंकाने वाला कारण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ