Asia cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के बाद अब अध्यक्ष रोजर बिन्नी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि ‘ टीम इंडिया एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इस पर बोर्ड फैसला नहीं कर सकता। रोजर बिन्नी का मानना है कि इस तरह के फैसले के लिए बीसीसीआई सरकार पर निर्भर है।’
अभी पढ़ें – IRE vs WI: ये है West Indies का सबसे बड़ा दुश्मन…आयलैंड का हीरो…जीत के बाद बोला- आज सपना सच हो गया
रोजर बिन्नी ने कही ये बात
रोजर बिन्नीकनार्टक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि ‘बीसीसीआई इसके लिए फैसला नहीं ले सकता है। हमें देश से रवाना होने के लिये सरकार की मंजूरी चाहिए होती है। हम देश से रवाना हो रहे हों या फिर टीमें देश में आ रही हों, हमें मंजूरी की जरूरत होती है।
हम खुद ही फैसला नहीं कर सकते- रोजर बिन्नी
रोजर बिन्नी ने आगे कहा कि ‘एक बार सरकार से हरी झंडी मिल जाती है तो हम इसके अनुसार चलते हैं। हम खुद ही फैसला नहीं कर सकते। हमें सरकार पर निर्भर रहना होना होता है। हमने अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है’।
अभी पढ़ें – IRE vs WI: टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फूट-फूट कर रोए Nicholas Pooran, जानिए क्या बोले
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक एशिया कप अगले साल सितंबर में पाकिस्तान में खेला जाना है। यह एशिया कप भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 से ठीक पहले होगा। इस मसले पर हाल में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप के लिये पाकिस्तान की यात्रा करने के बजाय न्यूट्रल वेन्यू पर टूर्नामेंट खेलना पसंद करेगी, जयशाह के इस बयान के बाद अब रोजर बिन्नी की टिप्पणी शामने आई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
38 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines