BCCI Central Contracts: सूर्या और गिल को मिल सकता है बड़ा इनाम, जानिए कितनी होगी सैलेरी

IND vs SL 3rd T20 Suryakumar Yadav

IND vs SL 3rd T20 Suryakumar Yadav

नई दिल्ली: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों चर्चा में हैं। वह इस साल टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही शुभमन गिल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों बल्लेबा अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ा पुरस्कार पा सकते हैं।

विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट्स की सूची में इन बल्लेबाजों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सूर्यकुमार और गिल वर्तमान में सी कैटेगरी में हैं। दोनों के बी कैटेगरी में आने की संभावना है, जबकि हार्दिक पांड्या ए कैटेगरी में छलांग लगा सकते हैं। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं। इस महीने के अंत में 21 दिसंबर को नए अनुबंध की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

कम से कम बी कैटेगरी में प्रमोशन

पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा- सूर्या ग्रुप सी में थे, लेकिन पिछले एक साल में उनके प्रदर्शन के कारण कम से कम ग्रुप बी में प्रमोशन की जरूरत है। वह वर्तमान में टी20ई आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 हैं और वनडे टीम में भी एक बड़े दावेदार हैं।”

विज्ञापन

ए कैटेगरी के खिलाड़ियों को मिलते हैं 7 करोड़ 

पेग्रेड के अनुसार उच्चतम श्रेणी ए है। इस ब्रैकेट में खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ का भुगतान किया जाता है। बी कैटेगरी में पहले से ही केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इस कैटेगरी में खिलाड़ियों को 5 करोड़ का भुगतान किया जाता है। कैटेगरी सी के क्रिकेटर साल में तीन करोड़ रुपये कमाते हैं। रविवार को चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन के सी श्रेणी में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

टी 20 के नंबर 1 बल्लेबाज हैं सूर्या 

सूर्यकुमार भारत के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर रहे हैं, उन्होंने इस साल 41 मैचों में 1500 से अधिक रन बनाए, जिनमें से 1164 रन उन्होंने अकेले टी20ई में बनाए हैं। जिसमें दो शानदार शतक शामिल हैं। वह टी 20 में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। दूसरी ओर गिल आखिरकार भारतीय क्रिकेट में पैर जमाने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में उन्होंने 91 रन बनाए थे। इस साल 22 मैचों में गिल ने भारत के लिए पांच अर्धशतक और एक शतक के साथ 743 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ