BCCI Invites New Selectors: BCCI में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इंडिया को 7 नए सिलेक्टर्स की तलाश है। इन्हें टीम इंडिया का चुनाव करने का मौका मिलेगा। BCCI ने आवेदन से जुड़ी जानकारी भी साझा कर दी है। असल में यह पोजीशन भारत की मेंस और विमेंस टीम के सिलेक्टर्स के लिए है। इसके अलावा जूनियर टीम के लिए भी एक चयनकर्ता की जरूरत है।
BCCI को 7 नए सिलेक्टर्स की तलाश
टीम इंडिया की चयनकताओं की समिति में बड़ा बदलाव होने वाला है। भारत की मेंस टीम के लिए 2 नए सिलेक्टर्स की जरूरत है, वहीं विमेंस टीम के लिए 4 और जूनियर क्रिकेट के लिए एक जगह खाली है।
1. मेंस टीम इंडिया के लिए 2 नेशनल सिलेक्टर्स की जरूरत
सीनियर मेंस टीम के लिए चयनकर्ताओं पर टेस्ट, वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय स्क्वाड चुनने की जिम्मेदारी होगी।
- कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले होने चाहिए।
- कम से कम 5 साल पहले रिटायर हो चुके हो।
- 5 साल तक BCCI की क्रिकेट कमिटी के सदस्य नहीं हो।
2. विमेंस टीम इंडिया के लिए 4 नेशनल सिलेक्टर्स की आवयश्कता
सीनियर महिला टीम के लिए वनडे, टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय स्क्वाड चुनने होंगे। इसके अलावा कोच, सपोर्ट स्टाफ समेत अन्य चीजों की जिम्मेदारी भी होगी।
- भारत की महिला क्रिकेट टीम के लिए खेला हो।
- 5 साल पहले संन्यास ले लिया हो।
- 5 साल तक BCCI की क्रिकेट कमिटी की सदस्य नहीं हो।
3. जूनियर मेंस टीम के लिए 1 नेशनल सिलेक्टर की तलाश
जूनियर मेंस क्रिकेट के चुनाव के लिए 1 चयनकर्ता चाहिए, जो अंडर 22 टीम तक चुनाव की जिम्मेदारी संभालेगा। इसमें टूर और टूर्नामेंट के लिए टीम चुनने का भार रहेगा।
- कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हो।
- 5 साल पहले खेल से रिटायर हो चुके हो।
- 5 साल तक BCCI की क्रिकेट कमिटी के सदस्य नहीं हो।
आवेदन से जुड़ी जरुरी बातें
- नेशनल चयनकर्ता की पोजीशन के लिए 10 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे से पहले आवेदन देना होगा।
- चुनाव करने के बाद BCCI द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- किसी भी किरदार के लिए BCCI के नियम और शर्तों को मानना होगा।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी में होगा बड़ा बदलाव! पूर्व क्रिकेटर का नाम आया सामने