Virat Kohli Unavailable for Selection : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि विराट कोहली के नहीं खेलने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैच पहले ही विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि विराट तीसरे टेस्ट मैच से वापसी कर सकते हैं।
पूरी सीरीज से बाहर हुए विराट
विराट कोहली के बाहर हो ने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि बीसीसीआई ने विराट कोहली को लेकर कहा है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज के चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बीसीसीआई विराट कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है। ऐसे में विराट कोहली के फैंस को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली के फैंस अपने चहेते खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए देखना चाहते थे, लेकिन फैंस की इस उम्मीद को करारा झटका लगा है।
ये भी पढ़े-IND vs ENG: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, विराट कोहली बाहर; नए खिलाड़ी को मिला मौका
शुरुआती दो मैचों से भी बाहर रहे थे कोहली
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं करवाया है। इससे पहले शुरुआती दो टेस्ट से भी विराट कोहली ने हैदराबाद टेस्ट से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। उससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेली टी20 सीरीज के पहले मैच में भी विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से बाहर रहे थे। अब यह देखना होगा कि विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में कब तक वापसी करते हैं।
ये भी पढ़े-IND vs ENG: कौन हैं बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप? टेस्ट सीरीज के लिए टीम में होंगे शामिल!
पिता बनने वाले हैं विराट
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। हालांकि विराट या उनके परिवार से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन विराट कोहली के करीबी दोस्त माने जाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। जिसकी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। हालांकि इसके बारे में अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़े- AFG vs SL: मैच में बने 720 रन, मोहम्मद नबी-उमरजई का तूफान; अफगानिस्तान ने हारकर भी जीता दिल
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
54 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines