हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs NZ: जिस खिलाड़ी पर विपक्षी कप्तान ने कर दी 'दया', उसने 6 विकेट चटकाकर चटा दी धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
Bangladesh vs New Zealand Ish Sodhi Record

Bangladesh vs New Zealand 2nd ODI Ish Sodhi Record: क्रिकेट बेहद दिलचस्प खेल है। यहां आपको मैदान पर हंसी, मजाक, तकरार, रोमांच और ड्रामा का पूरा डोज मिल जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में देखने को मिला। जिस खिलाड़ी पर विपक्षी कप्तान ने ‘दया’ कर दी, उसी ने शानदार गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को करारी शिकस्त दे डाली। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ईश सोढ़ी की। ईश ने दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 रन देकर 6 विकेट चटका डाले। उनकी इस धमाकेदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इस मैच में 86 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

सोढ़ी ने बनाए ये रिकॉर्ड 

इस शानदार गेंदबाजी के साथ ईश सोढ़ी ने अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज किया। वह वनडे क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले न्यूजीलैंड के सातवें और दुनिया के 14वें गेंदबाज बन गए। इसी के साथ सोढ़ी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह बांग्लादेश में सबसे बेहतरीन बॉलिंग फिगर वाले चौथे गेंदबाज बन गए। सोढ़ी को अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘चीता’ बन गए सूर्यकुमार यादव, बॉल पर झपटे और रॉकेट थ्रो से उड़ा डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो 

विज्ञापन

लिटन दास ने दिया था जीवनदान 

खास बात यह है कि ईश सोढ़ी को इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीवनदान दिया था। दरअसल, हसन महमूद ने सोढ़ी को मांकडिंग से रनआउट कर दिया था, लेकिन लिटन ने उन्हें दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। लिटन की इस स्पिरिट की प्रशंसा हो रही है। हालांकि उसी ईश सोढ़ी ने न केवल बाद में छक्के ठोके, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल कर बांग्लादेश के जबड़े से मैच छीन लिया। ईश सोढ़ी ने हसन महमूद को भी बोल्ड किया।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘कोलंबो के बाद स्वर्ग जैसा महसूस हुआ…’, मोहाली की गर्मी में तपकर KL Rahul ने कही बड़ी बात 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola