Cricket News - 2026-05-07T122238.341

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी समेत इन 4 खिलाड़ियों का टीम इंडिया में सिलेक्शन लगभग तय! धांसू प्रदर्शन से काटा बवाल

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के अलावा 4 बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. ये खिलाड़ी अब टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए एक नजर इनके प्रदर्शन पर डालते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो भी देख सकते हैं.

Team India: आईपीएल 2026 में अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अब तक कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन धांसू रहा है. अब तक खेले गए मुकाबले में 4 ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने सिलेक्शन से टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया है. ऐसे में इनका सिलेक्शन मेन इन ब्लू के लिए लगभग तय माना जा रहा है. पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का आता है. उन्होंने 10 मैच में अब तक 40.40 की औसत के साथ 404 रन बनाए हैं. दूसरा नाम पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का आता है. उन्होंने 9 मैच में अब तक 51.57 की औसत के साथ 361 रन बनाए हैं. सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की गेंदबाजी ने सभी को कायल कर दिया है. उन्होंने 10 मैच में 17 विकेट लिए हैं. वह भी टीम इंडिया के दावेदार हैं. लखनऊ के प्रिंस यादव ने अपनी तेज रफ्तार और स्विंग से खासा प्रभावित किया है. उन्होंने 9 मैच में 13 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ