Ish Sodhi on Hasan Mahmud Mankading: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ईश सोढ़ी बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को ढाका में खेले गए दूसरे वनडे में सुर्खियों में रहे। उन्हें बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने मांकडिंग से रनआउट करने के बाद कप्तान लिटन दास ने वापस बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। लिटन की इस खेल भावना की तारीफ हो रही है। वहीं सोढ़ी ने इसके बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट चटका डाले। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड ने इस मैच में 86 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सोढ़ी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांकडिंग के बारे में सवाल पूछे गए, तो उन्होंने बड़ा बयान दिया।
अगर मैं गेंदबाज होता तो यही करता
ईश सोढ़ी ने कहा कि वह क्रीज से बाहर निकलने में थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन बांग्लादेश की खेलभावना ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा- ”हम प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं। आप अपने देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं इसलिए इस तरह की चीजें सामने आती हैं। मुझे लगता है कि यह बांग्लादेश की ओर से एक महान काम था। उन्होंने इसे वास्तव में बहुत अच्छी तरह से संभाला। अगर मैं गेंदबाज होता तो यही करता।”
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1705550170711064851?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705550170711064851%7Ctwgr%5Ec09e99d1ed4d3c428ed9a18065a0c049fcf1ff46%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fban-vs-nz-hasan-mehmud-mankading-run-out-ish-sodhi-litton-das-asked-to-come-back-sportsmanship-trending%2F354048%2F
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1705627358500163981
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1705550170711064851?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705550170711064851%7Ctwgr%5Ec09e99d1ed4d3c428ed9a18065a0c049fcf1ff46%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fban-vs-nz-hasan-mehmud-mankading-run-out-ish-sodhi-litton-das-asked-to-come-back-sportsmanship-trending%2F354048%2F
उन्होंने वहां जबरदस्त खेल भावना दिखाई
सोढ़ी ने आगे कहा- “हम सभी क्रिकेट के खेल का बहुत सम्मान करते हैं। हम इस भावना को भी बरकरार रखने का प्रयास करते हैं। मैं समझता हूं कि यह अब खेल के नियमों का हिस्सा है। आपने इसे पूरी दुनिया में देखा है। हालांकि यह थोड़ा विवादास्पद मुद्दा भी है। वे आसानी से मुझे जाने दे सकते थे, लेकिन उन्होंने वहां जबरदस्त खेल भावना दिखाई।” उन्होंने कहा- ”हम विजेता टीम में होने के लिए भाग्यशाली हैं, लेकिन खेल की भावना को जीवित रखना महत्वपूर्ण है, खासकर जब हम अपने देश के लिए मैच जीतने के लिए ऐसा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं।”
ये भी पढ़ें: BAN vs NZ: Ish Sodhi के नाम रहा दूसरा वनडे, प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड में मिले महज इतने रुपये
https://twitter.com/thesportstattoo/status/1705547148048396510?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705547148048396510%7Ctwgr%5Ec09e99d1ed4d3c428ed9a18065a0c049fcf1ff46%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fban-vs-nz-hasan-mehmud-mankading-run-out-ish-sodhi-litton-das-asked-to-come-back-sportsmanship-trending%2F354048%2F
नॉन स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को रन आउट करने के लिए मांकडिंग को लेकर नियम बना दिया गया है। ऐसे में सोढ़ी आउट थे। हसन महमूद इस तरह आउट करने वाले 14वें खिलाड़ी बन सकते थे, लेकिन लिटन दास ने फैसला पलट दिया।
ये भी पढ़ें: BAN vs NZ: जिस खिलाड़ी पर विपक्षी कप्तान ने कर दी ‘दया’, उसने 6 विकेट चटकाकर चटा दी धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines