Australia vs Pakistan Test Series: इन दिनों पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचौं की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। लेकिन उससे पहले पाक और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम का स्पिनर गेंदबाज चोटिल हो गया है। जो टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
हालांकि चोट कितनी गंभीर अभी इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को दाएं पैर में चोट के चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अब उनका एमआरआई टेस्ट होने के बाद ही पता चल पाएगा कि वो आगे खेल पाएंगे या नहीं।
मैच में अबरार ने की 27 ओवर गेंदबाजी
बता दें, अबरार अहमद को टेस्ट सीरीज के लिए टीम में बतौर स्पिन गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है। प्रैक्टिस मैच में अबरार ने 27 ओवर की गेंदबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने एक विकेट भी अपने नाम किया। लेकिन बाद में उनको चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब पाकिस्तान टीम को उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है उसके साफ हो जाएगा कि अबरार की चोट कितनी गंभीर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
https://twitter.com/SaadIrfan258/status/1733154098558783875
प्रैंक्टिस मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत
प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। अभ तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 367 रन बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मैट रेनशॉ 136 रन बनाकर नाबाद है। तीसरे दिन का खेल भी खत्म हो चुका है। इसके अलावा कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने 53, मार्कस हैरिस 49, कैमरुन ग्रीन 46 और नाथन ने 40 रनों की पारी खेली है।
वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए खुर्रम, अबरार, फहीम औरल इमाम उल हक ने 1-1-1-1 विकेट अपने नाम किया है। वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 391 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शान मसूद ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने मैच में नाबाद 201 रनों की पारी खेली।