हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली जगह

Australia Squad for England Series: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. कई प्रमुख तेज गेंदबाज यह श्रृंखला मिस करेंगे, वहीं भारतीय मूल के स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलियाई T20I टीम में जगह मिली है.

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है (Image: ANI)

Australia Squad for England Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर में सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों देशों के बीच तीन वनडे और पांच T20I मैच होने वाले हैं. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को जगह न देकर हैरान कर दिया है. ये तीनों ही तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे और सीमित ओवरों के प्रारूप से अभी दूर रहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का ऐलान

इंग्लैंड टीम वनडे और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. ऑस्ट्रेलिया ने युवा तेज गेंदबाजी अटैक के साथ उतरने का फैसला किया है. नाथन एलिस को फिर वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली है. वह सीधे T20I सीरीज में कमबैक करेंगे. अंडर 19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को वनडे स्क्वाड में जगह मिली है.

भारतीय मूल के युवा खिलाड़ी निखिल चौधरी को T20I स्क्वाड में शामिल किया गया है. निखिल ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने तीन मुकाबलों में 2 विकेट झटके हैं और 26 रन बनाए हैं. अब वह इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनके अलावा T20I स्क्वाड में लियाम स्कॉट, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, लचलान शॉ और सैम हार्पर जैसे नए खिलाड़ियों को भी ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने मौका दिया है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम जम्पा.

ऑस्ट्रेलिया का T20I स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिच ओवेन, लैकलन शॉ, एडम जम्पा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेन्यू को लेकर बढ़ा सस्पेंस

इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल

ODI सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला ODI: 13 नवंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ)
  • दूसरा ODI: 15 नवंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (एडीलेड ओवल, एडिलेड)
  • तीसरा ODI: 18 नवंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (बैलेरीव ओवल, होबार्ट)

T20I सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला T20I: 21 नवंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न)
  • दूसरा T20I: 24 नवंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट)
  • तीसरा T20I: 27 नवंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन)
  • चौथा T20I: 29 नवंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी)
  • पांचवां T20I: 2 दिसंबर 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (मनुका ओवल, कैनबरा)

ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया नया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित राणा और अंगकृश रघुवंशी, रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola