AUS vs IND: सिडनी में दिखा कोहली का 'विराट' अवतार, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड चकनाचूर, संगाकारा भी छूटे पीछे

Virat Kohli AUS vs IND: विराट कोहली ने सिडनी के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का खूब मनोरंजन किया. कोहली ने अपनी इस इनिंग के दौरान कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है. वनडे फॉर्मेट में विराट अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli AUS vs IND: दो डक के बाद आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर विराट कोहली के बल्ले से रन निकले. सिडनी के मैदान पर किंग कोहली अपने पुराने अवतार में दिखाई दिए और उन्होंने कंगारू बॉलिंग अटैक के साथ जमकर खिलवाड़ किया. विराट ने अपना फिफ्टी 56 गेंदों में पूरी की.

विज्ञापन

कोहली ने सिडनी में अपना 55वां रन बनाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. कोहली ने इस मामले में श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है. एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब विराट से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं.

विज्ञापन

संगाकारा से आगे निकले कोहली

विराट कोहली सिडनी के मैदान पर 55वां रन बनाते ही एकदिवसीय फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने इस मामले में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है. संगाकारा के नाम वनडे में कुल 14234 रन दर्ज हैं, जिससे अब विराट कोहली आगे निकल गए हैं. इस लिस्ट में अब विराट सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं. सचिन ने 50 ओवर के फॉर्मेट में कुल 18,426 रन बनाए हैं.

कोहली वनडे सीरीज में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दिए. शुरुआत से ही विराट की बल्लेबाजी में वो आत्मविश्वास नजर आया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. सीरीज का पहला रन बनाने के बाद ही विराट माजाकिया अंदाज में जश्न मनाते हुए भी दिखाई दिए. विराट ने अपना अर्धशतक 56 गेंदों में पूरा किया.

विज्ञापन

सचिन को भी छोड़ा पीछा

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 50 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने 70वीं बार एकदिवसीय क्रिकेट में चेज करते हुए फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. वहीं, सचिन ने यह कारनामा 69 बार करके दिखाया था. वहीं, इस लिस्ट में रोहित शर्मा 55 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ ही तीसरे नंबर पर काबिज हैं. कोहली को दूसरे छोर से रोहित का अच्छा साथ मिला. हिटमैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ