एशियन गेम्स 2026 में कौन होगा वैभव सूर्यवंशी का सलामी जोड़ीदार? संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में है टक्कर

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद लग रहा था कि टीम इंडिया को उनकी सलामी जोड़ी मिल गई है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ने ही उसके बाद खराब प्रदर्शन किया है. फिलहाल इन दोनों में से कोई एक ही प्लेइंग 11 में खेल सकता है.

vaibhav sooryavanshi, sanju samson and abhishek sharma

वैभव सूर्यवंशी का पहले टी-20 मैच में कौन होगा जोड़ीदार? (Pic Credit- AI Generated)

Team India: टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के खत्म होने के बाद अब एशियन गेम्स 2026 के दौरान टी-20 मैच खेलती हुई नजर आएगी. ऐसे में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया की सलामी जोड़ी क्या होगी. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को अब सबसे कठिन फैसला करना होगा. वैभव सूर्यवंशी की जगह अब प्लेइंग 11 में पक्की नजर आ रही है. ऐसे में उनके साथ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से कौन सलामी जोड़ीदार के रूप में खेलेगा, ये सबसे बड़ा सवाल है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का कौन होगा जोड़ीदार? 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में 2 अर्धशतक जड़ दिए. जिसके कारण ही वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने हैं. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें अगले मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर नहीं कर सकते हैं. अब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसी एक को उन्हें चुनना होगा. संजू सैमसन ने 3 खराब पारियों के बाद एक छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली है. वहीं अभिषेक शर्मा लगातार 6 पारियों में खेल हो चुके हैं.

विज्ञापन

ऐसे में उनके ऊपर ही बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. अभिषेक शर्मा को टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी बहुत ज्यादा बैक किया था. हालांकि वो 2 से 3 अच्छी पारियों के बाद लगातार कुछ मैचों में फेल हो रहे हैं. साल 2026 अब तक उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. गंभीर और अय्यर के लिए उन्हें बैक करना अब और मुश्किल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया इस धमाकेदार जीत के ये 5 खिलाड़ी बने हीरो, गेंदबाजों ने किया कमाल

विज्ञापन

संजू सैमसन के पास है बड़ा मौका 

टी-20 वर्ल्ड कप के करो या मरो वाले मुकाबले में संजू सैमसन के बल्ले से 3 अच्छी पारियां आई थी. एशियन गेम्स 2026 के दौरान टीम इंडिया को सिर्फ 3 ही मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं. जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हो सकता है. ऐसे में वो 3 ही मैच भारत के लिए करो यो मरो वाले हैं. ऐसी स्थिति में अगर एक बार फिर से संजू सैमसन का बल्ला चलता है, तो उन्हें फिर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 तक टीम मैनेजमेंट को खिलाना ही पड़ेगा. जिसके बाद लो ओलंपिक 2028 भी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ