एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के साथ जुड़े 3 और खिलाड़ी, कोच और कप्तान के साथ हुए जापान रवाना

Asian Games 2026: टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना हो रही है. जहां पर टीम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है. भारतीय टीम मेगा इवेंट के लिए जापान रवाना हो गई है.

Team India in Asian Games 2026

Asian Games 2026 के लिए जापान रवाना हुई टीम इंडिया (Pic Credit- Screengrab)

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. अब टीम एशियन गेम्स 2026 में भी वो प्रदर्शन दोहराना चाहती है. जिसके कारण ही मुख्य टीम इस इवेंट में खेलने वाली है. टीम इंडिया का सफर इस मेगा इवेंट में 28 सितंबर को शुरू होने वाला है. जिसके लिए टीम इंडिया ने जमकर तैयारी की है. 20 सितंबर को टीम इंडिया इस मेगा इवेंट के लिए जापान रवाना हो गई है. जहां पर टीम इंडिया के साथ 3 खिलाड़ी और इस दौरे पर जा रहे हैं. 

विज्ञापन

जापान रवाना हो गई टीम इंडिया 

एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया 22 सितंबर को जापान के खिलाफ 1 टी-20 मुकाबला खेलने वाली है. जिसके कारण ही टीम 20 सितंबर को सुबह ही जापान के लिए रवाना हो गई. इस दौरान टीम के साथ एक हैरान करने वाली बात भी नजर आई. टीम इंडिया के साथ 3 और खिलाड़ी जापान रवाना हुए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी और आरसीबी के विक्की ओस्टवाल का नाम शामिल है. 

विज्ञापन

दरअसल टीम इंडिया को जापान में अच्छे नेट बॉलर नहीं मिलने वाले हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने इन 3 स्टार खिलाड़ियों को भी भेजा है. जिससे टीम को अभ्यास करने में कोई भी परेशानी नहीं हो. आईपीएल 2026 में रसिख सलाम डार और कार्तिक त्यागी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही वो टीम के में आने के भी बहुत ही करीब थे. हालांकि ये खिलाड़ी मुख्य टीम का हिस्सा नहीं है, जिसके कारण ही वो इसी भूमिका में ही आगे भी नजर आने वाले हैं. 

टीम इंडिया ने बना लिया है जीत का प्लान 

भारतीय टीम अब जापान पहुंच चुकी है. खिलाड़ी आज के दिन आराम करने के बाद 21 सितंबर को सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में अभ्यास करेंगे. जिसके बाद 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच भारत और जापान की 75 साल की दोस्ती पूरी होने के उपलक्ष्य पर खेला जा रहा है. जिसके बाद टीम इंडिया 23 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 के लिए आइची-नागोया जाएगी. 

विज्ञापन

टीम इंडिया में फिलहाल 14 खिलाड़ी ही नजर आ रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि किसी भी स्टार खिलाड़ी को इंजरी की समस्या नहीं आए. जापान में भारत अगर गोल्ड मेडल मैच खेलती है, तो भी टीम सिर्फ 4 ही मुकाबले खेलने वाली है. हालांकि मुख्य टूर्नामेंट शुरू होने के बाद सिर्फ मैच में 1-1 दिन का ही गैप मिलने वाला है. ऐसे में प्लेइंग 11 अभी से ही लगभग तैयार नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ