Asian Games 2026: सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल आया सामने, भारत-पाकिस्तान समेत ये टीमें पहुंचीं आगे

Asian Games Semi Final Schedule: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल का शेड्यूल सामने आ गया है. हांगकांग, अफगानिस्तान, नेपाल और मलेशिया का सफर क्वार्टरफाइनल से खत्म हो गया है. आइए जानते हैं कि दोनों सेमीफाइनल मैच कब और कहां होंगे.

india pakistan team asian games 2026

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का शेड्यूल आया सामने (Image: ANI)

Asian Games Semi Final Schedule: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट का क्वार्टरफाइनल राउंड खत्म हो गया है. सभी मैच बारिश के कारण रद्द हो गए हैं. इसी के साथ अब सेमीफाइनल मैचों का ऐलान हो गया है और पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. हांगकांग, अफगानिस्तान, नेपाल और मलेशिया का सफर खत्म हो गया है. क्वार्टरफाइनल मैच खेले बिना ही ये चारों टीमें बड़े इवेंट से बाहर हो गई हैं, जो निराशाजनक चीज है. खैर, अब सेमीफाइनल मैचों पर सभी की नजरें हैं.

विज्ञापन

एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल मैचों का क्या रहा नतीजा?

एशियन गेम्स का पहला क्वार्टरफाइनल मैच पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होना था. बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया और बेहतर ICC रैंकिंग के चलते पाकिस्तान ने अगले राउंड में जगह बनाई. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण नहीं हो पाया. टीम इंडिया दुनिया की नंबर 1 T20I टीम है और उन्हें अगले राउंड में सीधे जगह मिल गई.

विज्ञापन

29 सितंबर को भी दो क्वार्टरफाइनल मैच होने थे. श्रीलंका और नेपाल के बीच तीसरा क्वार्टरफाइनल खेला जाना था, लेकिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया. श्रीलंका बेहतर ICC T20I रैंकिंग के चलते अगले राउंड में जगह बनाने में सफल हुई. यही हाल चौथे क्वार्टरफाइनल का भी हुआ और बांग्लादेश-मलेशिया के बीच मैच रद्द हो गया. बांग्लादेश अगले राउंड में चला गया.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच का ऐलान, श्रीलंका से 1 अक्टूबर को होगी भिड़ंत

विज्ञापन

सेमीफाइनल में किस टीम का किससे होगा सामना?

पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. Asian Games 2026 के शेड्यूल के अनुसार क्वार्टरफाइनल 1 के विजेता की भिड़ंत क्वार्टरफाइनल 4 के विजेता से होनी है. इस लिहाज से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा.

1 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे दोनों टीमें निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी. इसके अलावा दूसरे और तीसरे क्वार्टरफाइनल के विजेताओं की भिड़ंत होनी थी. इस हिसाब से भारत और श्रीलंका के बीच अब सेमीफाइनल होना है. यह मुकाबला भी 1 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेला जाएगा. सुबह 10 बजे मैच शुरू होगा.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे सेमीफाइनल मैच?

एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट्स का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच भी सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर लाइव आएगा. इसके अलावा सोनी लिव की ऐप और वेबसाइट पर भी इस मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है. इंग्लिश और हिंदी भाषा में क्रिकेट इवेंट की कमेंट्री उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ