Asia CUP 2025: एसीसी एशिया कप 2025 में 15 सितंबर के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस दिन टूर्नामेंट में कुल 2 मुकाबले खेले गए. पहले मुकाबले में यूएई और ओमान की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर यूएई की टीम ने 42 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका और हांगकांग की टीमें आपस में भिड़ी. जहां पर श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इन दोनों मैचों के खत्म होने के बाद टूर्नामेंट में 3 टीमों के भविष्य का फैसला हो गया है.
श्रीलंका ने पॉइंट्स टेबल में किया खेल
हांगकांग और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का 8वां मुकाबला खेला गया. मैच में हांगकांग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 149 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम ग्रुप बी में टॉप पर आ गई है, उनका नेट रन रेट +1.546 का है. अफगानिस्तान की टीम 1 मैच के बाद 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. अफगान टीम का नेट रन रेट +4.700 का है. बांग्लादेश की टीम 2 मैच के बाद दो अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. वहीं हार की हैट्रिक के कारण हांगकांग की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘No Handshake’ विवाद पर आखिर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई कानून नहीं…
टीम इंडिया ने सुपर 4 के लिए किया क्वालिफाई
यूएई और ओमान के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला. जहां पर पहले बल्लेबाजी करके यूएई की टीम ने 172 रन बनाए. जवाब में ओमान की टीम 130 रनों पर ही सिमट गई. इस जीत के बाद यूएई की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर नजर आ रही है. टीम 2 मैचों के बाद दो अंक ही कमा सकी है. इस जीत के बाद भी यूएई का नेट रन रेट -2.030 है. ग्रुप ए में टीम इंडिया 2 मैचों में 4 अंक के साथ टॉप पर है. भारत का नेट रन रेट +4.793 का है, जिसके कारण टीम सुपर 4 में क्वालिफाई कर गई है. ओमान की टीम हार के बाद जीरो पॉइंट्स के साथ रेस से बाहर हो गई है. ग्रुप में पाकिस्तान की टीम 2 मैचों के बाद दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्पीड वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, आंनदकुमार ने रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
19 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
23 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines