IND vs PAK: इन दिनों यूएई में एशिया कप 2025 की धूम है. पहला मैच 9 विकेट से जीतने वाली टीम इंडिया आज पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी. लगातार विरोध के बाद भी यह मुकाबला होने जा रहा है. रात 8 बजे दुबई के मैदान में भारत-पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी. इस मैच पर विरोध के बाद भी सबकी नजरें बनी हुई हैं. रिकॉर्ड के हिसाब से देखें तो यह मुकाबला जसप्रीत बुमराह के लिए खास हो सकता है. एक विकेट लेते ही वो भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड चकनाचूर कर सकते हैं.
दरअसल, टी20 इंटरनेशनल में जिन 5 गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं, उनमें जसप्रीत बुमराह और भुवी का नाम भी शामिल है. यह दोनों ही बॉल फिलहाल 90-90 विकेट के साथ संयुक्त रूप से नंबर 4 पर हैं. अगर बुमराह ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट झटक लिया तो वो नंबर 4 पर पहुंच जाएंगे, जबकि भुवी 5वें पर खिसकेंगे.
भुवी ने कब खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच?
टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार भारत के स्टार बॉलर हैं. इस खिलाड़ी ने अब तक 87 टी20 मुकाबलों में 90 विकेट झटके हैं. 35 साल भुवी ने नवंबर 2022 में आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेला था. वो टी20 लीग के जरिए अभी भी टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे हुए हैं.
IND vs PAK: शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, क्या खेल पाएंगे मैच?
अर्शदीप सिंह भी रच सकते हैं इतिहास
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट की बात करें तो अर्शदीप सिंह नंबर 1 पर हैं. उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा शिकार किए हैं. बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अब तक 63 मैचों में 99 विकेट निकाला चुका है. अगर आज उन्हें भी एक विकेट मिला तो वो वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले पहले और इकलौते बॉलर बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: श्रीलंका की बड़ी जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, जानिए कब कौन सी टीम है टॉप पर मौजूद?
टीम इंडिया का पलड़ा भारी
भारत-पाकिस्तान की टीमें आखिरी बार जून में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आमने-सामने आई थीं. सुपर 8 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था. टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अभ तक 13 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 10 जीते जबकि पाकिस्तान के खाते 3 जीत ही आ सकीं.
टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान- सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में पाक के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात!
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
27 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
55 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines