Asia Cup 2025 Points Table
विज्ञापन

Asia Cup 2025: श्रीलंका की बड़ी जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, जानिए कब कौन सी टीम है टॉप पर मौजूद? 

Asia Cup 2025: श्रीलंका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम को 20 ओवरों में 139 रनों पर ही रोक दिया। जिसके बाद चरिथ असलंका की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। श्रीलंका की इस जीत के बाद टेबल में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है।

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 में हर मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का खेल रोमांचक होता जा रहा है। टूर्नामेंट में 5वें मुकाबले के बाद स्थिति फिर से बदल गई है। श्रीलंका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम को 20 ओवरों में 139 रनों पर ही रोक दिया। जिसके बाद चरिथ असलंका की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। श्रीलंका की इस जीत के बाद टेबल में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। बांग्लादेश की टीम को इसके साथ बड़ा झटका लगा है।  

श्रीलंका की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का माहौल 

ग्रुप बी में अब हर टीम ने कम से कम एक मैच खेल लिया है। 1 मैच के बाद 2 पॉइंट्स के साथ अफगान टीम अभी भी टॉप पर बनी हुई है। अफगानिस्तान टीम का नेट रन रेट +4.700 का है। दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका टीम के पास भी 1 मैच के बाद 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +2.595 का है। वहीं टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद बांग्लादेश टीम के पास 2 मैचों के बाद 2 पॉइंट्स हैं। वहीं उनका नेट रन रेट -0.650 का है। हांगकांग की टीम टेबल में सबसे नीचे नजर आ रही है। टीम अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले हार गई है। जिसके कारण ही बिना पॉइंट्स के चौथे स्थान पर है। दूसरे ग्रुप में टीम इंडिया अभी भी पहले स्थान पर नजर आ रही है।

विज्ञापन

पूरे अंकतालिका का खेल समझने के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ