Asia Cup 2025 में पाक के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात!  

Asia Cup 2025: टीम इंडिया पाक के मुकाबले को लेकर अपनी तैयारी कर रही है। प्लेइंग 11 को लेकर भी अब चर्चा तेज हो गई है। टीम की पहली प्लेइंग 11 में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। इस महामुकाबले को लेकर अब फैंस अब गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। टीम इंडिया इस मुकाबले को लेकर अपनी तैयारी कर रही है। प्लेइंग 11 को लेकर भी अब चर्चा तेज हो गई है। टीम की पहली प्लेइंग 11 में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पाक के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।  

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने तोड़ी अपनी चुप्पी  

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की जमकर तैयारी चल रही है। इस मुकाबले के पहले अर्शदीप सिंह ने एक पोस्ट किया है। जिसमें इशारों-इशारों में वो बड़ी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। उस पोस्ट में कहा जा रहा है कि ‘आपके आगे बढ़ने से ठीक पहले, सब कुछ कठिन हो जाता है… जो आगे बढ़ते हैं? वे उस जीवन में कदम रखते हैं जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा था कि वह उनकी पहुँच से बाहर है।’ जैसे ही अर्शदीप ने ये स्टोरी लगाई, तो ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि वो फिलहाल भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले से खुश नहीं है। 

विज्ञापन

वापसी की राह है फिलहाल मुश्किल 

शानदार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी यूएई के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अब पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भी उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। फिलहाल टीम इंडिया 3 स्पिनर और बुमराह के साथ खेलना चाहती है। वहीं बुमराह का साथ देने के लिए शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या भी हैं। शिवम दुबे की शानदार गेंदबाजी देखकर कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी उन पर आत्मविश्वास बढ़ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ