IND vs PAK: शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, क्या खेल पाएंगे मैच?

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में आज टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। इस मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल को हाथ में चोट लग गई थी।

Shubman Gill

Shubman Gill

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक एक-एक मैच खेल चुकी है। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया, वहीं टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल को नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी। चोट के बाद शुभमन गिल थोड़े दर्द में दिखाई दिए। ऐसे में उनके खेलने पर भी संशय बन गया था।

विज्ञापन

प्रैक्टिस के दौरान गिल को लगी चोट

दरअसल नेट्स पर जब शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके हाथ पर गेंद लग गई थी। गेंद लगने के बाद गिल ने तुरंत बल्ला छोड़कर हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद फीजियो दौड़कर मैदान पर आए और उन्होंने गिल का इलाज किया। कोच गौतम गंभीर भी शुभमन गिल से बातचीत करते हुए नजर आए।

विज्ञापन

हालांकि चोट के कुछ देर बाद गिल को फिर से नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। यानी अब चिंता की कोई बात नहीं है और शुभमन गिल पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

यूएई के खिलाफ खेली थी अच्छी पारी

इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। इस दौरे पर गिल ने अच्छी कप्तानी के साथ-साथ कमाल की बल्लेबाजी का भी नजारा पेश किया था और सीरीज में सबसे ज्यादा 754 रन बनाए थे। इसके बाद उनको एशिया कप 2025 के लिए न सिर्फ टीम में चुना गया, बल्कि उपकप्तान भी बनाया गया।

पहले मैच में गिल ने यूएई के लिखा छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने महज 9 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। ऐसे में अब पाकिस्तान के साथ होने वाले महामुकाबले में फैंस को गिल से एक शानदार पारी की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ