Asia Cup 2023: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को लेकर मिली गुड न्यूज

Asia Cup 2023 Team India Announcement Date

Asia Cup 2023 Team India Announcement Date

Asia Cup 2023: एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से किया जाएगा। पहला मुकाबला नेपाल और पाकिस्तान के बीच होगा। टूर्नामेंट के लिए नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने टीम का ऐलान कर दिया है। जबकि टीम इंडिया का अनाउंसमेंट जल्द ही होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम का चयन 21 अगस्त को दिल्ली में किया जाएगा। चयनकर्ताओं की मीटिंग में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बारे में अच्छे संकेत

इसी के साथ केएल राहुल की फिटनेस को लेकर भी अपडेट सामने आया है। वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्रिकेटनेक्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, केएल नियमित रूप से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर भी संकेत अच्छे दिखाई दे रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि हाल ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा 15 सदस्यीय टीम में जगह बना सकते हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी को देखते हुए वे कुछ ओवरों के लिए भी योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल 

एशिया कप की संभावित टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली के अलावा बल्लेबाजों में केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर) और श्रेयस अय्यर को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अय्यर के बारे में फिटनेस महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जगह बना सकते हैं। मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन का नाम चर्चा में है।

सूर्या को किया जा सकता है नजरअंदाज 

सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन वनडे में खास नहीं रहा है। इसलिए चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि अय्यर चयन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो उन्हें शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ