2 Indian Players Made Fun of Orry: भारत के जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट ‘ओरी’ अक्सर चर्चा में रहते हैं। ओरी की तस्वीरें हमेशा बड़े-बड़े सेलिब्रेटी के साथ वायरल होते रहती है। उनका बॉलीवुड में बैकग्राउंड नहीं है, बावजूद इसके वह हमेशा से किसी न किसी सेलिब्रेटी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है और उनका मजाक भी बनाया जाता है, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि उनकी पहचान बॉलीवुड स्टार से लेकर देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली तक है। इस कड़ी में भारत के दो स्टार खिलाड़ियों ने भी ओरी का मजाक बनाया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मोहम्मद शमी को लेकर लीक हुआ BCCI का प्लान! क्या विश्व कप में होगी वापसी?
मनदीप सिंह बने ‘ओरी’
भारत के स्टार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और मनदीप सिंह ने खुद को सोशल एक्टिविस्ट कहने वाले ओरी का मजाक बनाया है। खिलाड़ियों ने एक तस्वीर क्लिक की, जिसमें देखा जा सकता है कि आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने काले गमछे से अपनी शक्ल ढक रखी है। वहीं, मनदीप सिंह उनके साथ ‘ओरी’ स्टाइल में फोटो क्लिक करवा रहे हैं। मनदीप सिंह को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह वह जानबूझकर ओरी स्टाइल में फोटो क्लिक करवा रहे हैं।
अर्शदीप सिंह और मनदीप सिंह।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2024 के लिए सभी टीमों का जारी हुआ स्क्वाड, देखें किस टीम में कौन धुरंधर हुए शामिल
पंजाब किंग्स ने शेयर किया पोस्ट
यह तस्वीर सुर्खियों में तब आ गई जब आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने खुद इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पंजाब की टीम ने अर्शदीप सिंह और मनदीप सिंह की इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया ‘Orry-ginals’। पंजाब ने जैसे ही इस तस्वीर को साझा किया, फोटो वायरल हो गया। यह एक तरह से ओरी का मजाक बनाया गया है। फैंस भी कमेंट बॉक्स में अर्शदीप और मनदीप सिंह के इस पोज पर खूब चटकारे ले रहे हैं। फैंस पंजाब किंग्स के इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
14 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
20 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines