IND vs WI: 'अभी मेरे पास कोई अपडेट नहीं…' Mohammed Shami को ड्रॉप करने पर अजीत आगरकर का अटपटा बयान

Mohammed Shami IND vs WI: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. मोहम्मद शमी को एक बार फिर टेस्ट टीम से नजरअंदाज कर दिया गया है. शमी को इग्नोर करने पर जब अजीत आगरकर से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अटपटा सा जवाब दिया.

Ajit Agarkar on Shami

Ajit Agarkar on Shami

Mohammed Shami IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रविंद्र जडेजा को शुभमन गिल का डिप्टी बना दिया गया है. वहीं, एन जगदीशन को भी विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल पर भी सिलेक्टर्स ने भरोसा दिखाया है. करुण नायर टीम में अपनी जगह बचाने में नाकाम रहे हैं.

विज्ञापन

हालांकि, मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया है. शमी लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर से जब शमी को फिर इग्नोर करने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद अटपटा सा जवाब दिया.

विज्ञापन

शमी को ड्रॉप करने पर क्या बोले आगरकर?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शमी को ड्रॉप करने के सवाल पर अजीत आगरकर ने कहा, “अभी तक तो मेरे पास उनको लेकर कोई अपडेट नहीं है. शमी ने दिलीप ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच खेला था, लेकिन उन्होंने पिछले 2 से 3 साल में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है. मेरे हिसाब से वह बंगाल के लिए खेले थे और फिर उसके बाद दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दिए थे. हम सभी जानते हैं कि वह एक बतौर खिलाड़ी क्या कर सकते हैं, पर उन्हें थोड़ी क्रिकेट खेलनी होगी.”

विज्ञापन

शमी टीम इंडिया की ओर से सफेद जर्सी में आखिरी बार साल 2023 में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नजर आए थे. इसके बाद से वह लंबे समय तक इंजरी से परेशान रहे. पिछले साल नवंबर में शमी ने मैदान पर वापसी की थी और वह रणजी ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें बॉर्डर-गावस्कर सीरीज और इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था.

विज्ञापन

दिलीप ट्रॉफी में बेरंग दिखे थे शमी

मोहम्मद शमी दिलीप ट्रॉफी में अपनी लय से भटके हुए नजर आए थे. शमी की झोली में सिर्फ एक विकेट आया था और उन्होंने 136 रन खर्च कर डाले थे. वहीं, आईपीएल 2025 में भी शमी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए शमी ने 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट निकाले थे. हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज ने इस सीजन दिल खोलकर रन लुटाए थे और उनका इकोनॉमी 11.23 का रहा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ