---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Aaj Kiska Match Hai | Cricket Match 06 June 2026: क्रिकेट जगत में आज किसका मैच है? भारत और अफगानिस्तान के बीच होगा टेस्ट मैच, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

Today Match 06 June 2026: आईपीएल खत्म हो चुका है और अब बारी है टीम इंडिया को एक्शन में लाइव देखने का. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच 06 जून को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. हालांकि ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं गिना जाएगा.

---विज्ञापन---

Today Cricket Match 06 June 2026: आईपीएल का टाइम खत्म हो चुका है और अब हर कोई इंटरनेशनल क्रिकेट की तरफ रुख कर रहा है. दुनियाभर में कई जगह इंटरनेशनल क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे लेकिन एक मुकाबला जो सबसे खास होने वाला है उसके ऊपर हर किसी की नजरें होने वाली हैं. इस मैच को खेलने के लिए उतरने वाली दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जो कि इस मैच को और भी ज्यादा खास बनाता है. आइए आपको बताते हैं कि क्रिकेट जगत में आज किन 2 टीमों के बीच मैच होने जा रहा है. 

क्रिकेट में आज किसका मैच है?

आज 06 जून को भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच एक ही टेस्ट मैच खेला जाएगा, जो कि 10 जून तक चलेगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 13 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 

---विज्ञापन---

कब और कहां खेला जाएगा IND vs AFG टेस्ट

भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच का इकलौता टेस्ट मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ये मैच सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी तो वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे.

भारत और अफगानिस्तान की टीमें (India vs Afghanistan Full Squads for one off Test) 

अफगानिस्तान – हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सिद्दिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी.

---विज्ञापन---

भारत – शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.

ये भी पढ़िए- India vs Afghanistan Test Live Streaming: कहां देखें भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, पूरी जानकारी

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2026 07:13 AM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola