IND vs AFG: रोहित शर्मा की हुई सौरव गांगुली के क्लब में एंट्री, 3 कैच पकड़कर किया बड़ा कमाल

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा ने बड़ा कमाल कर दिया. उन्होंने सौरव गांगुली और सुरेश रैना के क्लब में एंट्री मारी है. रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार फील्डिंग से सुर्खियां बिखेरी.

Cricket News - 2026-06-20T154149.316
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 20 जून को खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को 2 मैच जीतकर अपने नाम कर चुकी है. भारत की नजरें अब क्लीन स्वीप पर टिकी हुई हैं. इस मैच में भारतीय टीम पहले फील्डिंग कर रही है. रोहित शर्मा ने भारत की ओर से अफगानिस्तान के शुरुआती 3 कैच लपके. इसी के साथ ही उन्होंने खास क्लब में एंट्री मार ली. Photo Credit: AI  

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा2 / 6

रोहित शर्मा ने इस मैच में रहमानउल्लाह गुरबाज का कैच लपका. इसके बाद उन्होंने इब्राहिम जादरान और रहमत शाह का कैच पकड़ा. इस तरह वह भारत के लिए वनडे में एक ही पारी में शुरुआती तीन कैच पकड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए. Image Credit: X

विज्ञापन

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली3 / 6

इस लिस्ट में सबसे पहले भारत के लिए ये कारनामा साल 2002 में सौरव गांगुली ने किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ौदा में शुरुआती तीन कैच लपके थे. दादा भारत के लिए एक पारी में शुरुआती 3 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. Image Credit: X

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी4 / 6

इसके बाद साल 2011 में भारत की ओर से मनोज तिवारी ने ऐसा किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती तीन कैच लपके थे और ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने थे. Image Credit: X

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना5 / 6

वहीं, साल 2013 में ये कारनामा सुरेश रैना ने किया था. सुरेश ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2013 में कार्डिफ के मैदान पर भारत के लिए शुरुआती तीन कैच लपके थे. Image Credit: X

रोहित पर नजरें

रोहित पर नजरें6 / 6

वहीं, अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे खिलाड़ी के तौर पर एंट्री मार चुके हैं. इस मैच में रोहित की निगाहें सभी पर टिकी हुई हैं. अब तक खेले गए 2 मैच में वह अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में सभी की निगाहें उन्हीं पर रहने वाली हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन