ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड का बड़ा एक्शन, दिग्गज पर लगाया 10 साल का बैन

Dulip Samaraweera : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने अपने दिग्गज कोच पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया है।

IND vs AUS (10)

Dulip Samaraweera: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होना है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस बार ऑस्ट्रेलिया मेजबानी करने के लिए तैयार है। हालांकि सीरीज की शुरुआत से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड ने 10 साल के लिए दुलिप समरवीरा पर बैन लगाया है। दुलीप समरवीरा महिला ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच थे। समरवीरा को महिला खिलाड़ी के साथ अनुचित व्यवहार करने की वजह से बैन लगा दिया गया।

विज्ञापन

20 साल का भी लग चुका है प्रतिबंध

इससे पहले समरवीरा पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 20 साल का बैन लगाया था। ये मामला उस समय का है जब वह विक्टोरिया में कार्यरत रहते हुए निजी कोच के रूप में काम करते थे। वहीं समरवीरा ने दावे से इनकार किया है और जांच में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। अब समरवीरा 2044 तक ऑस्ट्रेलिया या किसी राज्य या श्रेत्रिय संस्थान के लिए वापस नहीं आ सकेंगे। तब तक वह 72 साल के हो जाएंगे।

विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक कमिंस ने सितंबर में समरवीरा के आचरण को पूरी तरह से निंदनीय बताया था।

समरवीरा ने साल 1993 से 1995 के बीच श्रीलंका के लिए प्रतिनिधित्व किया है। इसके बाद वह कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हुए। वह 2015 में वुमेंस बिग बैश लीग के पहले सीजन से स्टार्स कोच थे। इसके अलावा वह इस साल विक्टोरिया के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

कैसा रहा है करियर?

52 साल के समरवीरा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1993 में श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए 7 टेस्ट मैच में 15.07 की औसत के साथ 211 रनों को अपने नाम किया है। जबकि 5 वनडे मैच में पूर्व खिलाड़ी ने 91 रन बनाए हैं। समरवीरा इंटरनेशनल क्रिकेट में तो खासा कमाल नहीं कर सके। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने खूब धूम मचाया है। उन्होंने 136 टेस्ट मैच में 39.18 की औसत के साथ 7210 रन बनाए हैं। वहीं 66 लिस्ट A मैच में उन्होंने 33.83 की औसत के साथ 1658 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी में उनके नाम 16 शतक के अलावा 34 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि लिस्ट A में उन्होंने 3 शतक और 8 अर्धशतक बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ