Commonwealth Games में फिर गूंजा भारत का नाम, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता मेडल

Raja Muthupandi: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर भारत का नाम गूंजा. तमिलनाडु के वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया.

Raja Muthupandi

राजा मुथुपंडी ने जीता मेडल (Image: ANI and X)

Raja Muthupandi: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अपना चौथा मेडल जीता. भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के राजा मुथुपंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की वेटलिफ्टिंग टीम बेहद मजबूत है और राजा उनके लिए मेडल जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर वेटलिफ्टिंग में भारत का नाम गूंजा. बता दें कि मलेशिया के मुहम्मद अजनील बिदिन ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर मेडल

वेटलिफ्टिंग स्नैच राउंड में राजा मुथुपंडी अपनी पहली कोशिश में 126 किलोग्राम वजन नहीं उठा पाए, लेकिन दूसरी कोशिश में उन्होंने 127 किलोग्राम वजन उठा लिया. हालांकि, मुहम्मद अजनील बिदिन ने 133 किलोग्राम वजन उठाकर रिकॉर्ड बना दिया. इसके बाद सिल्वर मेडल के लिए भारत के राजा मुथुपंडी, नाइजीरिया के फेवर अगबोरो और पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

राजा ने क्लीन एंड जर्क राउंड में 159 किलोग्राम वजन उठाकर शानदार वापसी की. बारू 159 किलो से आगे नहीं बढ़ पाए और अगबोरो 161 किलो उठाने में असफल रहे. इसी के चलते राजा मुथुपंडी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 65 किलोग्राम वर्ग में कुल 286 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें 127 किलोग्राम स्नैच और 159 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क शामिल है.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगाने वाली मीराबाई चानू? कभी बनना चाहती थी तीरंदाज

विज्ञापन

राजा ने जीता भारत के लिए चौथा मेडल

पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कुछ दिनों पहले ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था. इसके बाद श्रीकांत सिंह चानबम ने सिल्वर मेडल और मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता. अब राजा ने सिल्वर पदक अपने नाम किया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का चौथा पदक है और कहा जा सकता है कि भारत के लिए CWG का चौथा दिन यादगार रहा. कॉमनवेल्थ मेडल टैली में अभी भारत 4 मेडल के साथ छठे स्थान पर है, वहीं ऑस्ट्रेलिया 39 मेडल के साथ नंबर 1 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ