कौन हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगाने वाली मीराबाई चानू? कभी बनना चाहती थी तीरंदाज

Who is Mirabai Chanu: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. सभी का दिल भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीत लिया है. वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई है. उन्होंने इतिहास रच दिया है.

Mirabai Chanu

Pic Credit- ANI

Who is Mirabai Chanu: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी धमाकेदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीत लिया है. इसी के साथ उन्होंने बैक टू बैक तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब सभी फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं. आज वेटलिफ्टिंग में भारत का नाम रोशन कर रही मीराबाई चानू एक समय तीरंदाज भी बनना चाहती थी. हालांकि उसके बाद उन्होंने वेटलिफ्टिंग चुनी और आज नतीजा सबके सामने हैं. 

विज्ञापन

कौन हैं भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू? 

मीराबाई चानू भारत के मणिपुर से आती है. उनका नाम 8 अगस्त 1994 को हुआ था. मणिपुर के नोंगपेक काकचिंग गांव में जन्मी मीराबाई चानू का बचपन बहुत ही संघर्षों में बीता था. वो क्लास 7 तक तीरंदाज बनने का सपना देखती थी, लेकिन क्लास 8 में उन्हें भारतीय वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी के बारे में जानने को मिला. जिसके बाद उन्होंने वेटलिफ्टर बनने का फैसला किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है. उन्होंने ग्लास्गो 2014 में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम में भी गोल्ड मेडल जीता था. इस बार गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगा दी है. वो महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में खेलती हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढे़ं: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गूंजी भारत की शान, मीराबाई चानू ने गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास

क्या मीराबाई चानू की उपलब्धियां? 

सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स में ही मीराबाई चानू का दबदबा नहीं रहा है. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल भी जीता था. कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 2013, 2017 और 2023 में गोल्ड मेडल भी जीता है. वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2017 में भी मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता था. जिसके कारण ही भारत सरकार ने उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और पद्म श्री से भी सम्मानित किया है. अब भारतीय फैंस उन्हें ओलंपिक 2028 में भी गोल्ड मेडल जीतते हुए देखना चाहते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ