CSK vs KKR: कोलकाता को मिली सीजन की पहली हार, चेन्नई के ये 3 जाबाज बने जीत के हीरो

KKR First Loss of IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा मुकाबले में मात दे दी है। इस हार के साथ ही केकेआर का जीत का सिलसिला भी टूट गया है। वहीं, चेन्नई ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है।

Chennai Super Kings Won vs Kolkata Knight Riders IPL 2024 KKR First Loss

चेन्नई सुपर किंग्स।

KKR First Loss of IPL 2024: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला कोलकाता के लिए हार का पैगाम लेकर आया है। इस मैच से पहले तक श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स एक भी मैच नहीं हारी थी। यह जीत का सिलसिला 3 मैचों तक चला, लेकिन जैसे ही केकेआर की सेना सीएसके नाम के तूफान से टकराई, उन्हें सीजन की पहली हार मिल गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल में सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है। कोलकाता ने चेन्नई को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे रुतुराज गायकवाड़ की सेना ने 7 विकेट शेष रहते ही जीत लिया है। सीएसके को यह जीत 3 खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 2 गेंदबाजों का दिखा कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जब कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो ऐसा लगा कि आज फिर रनों की अंबार लगाने वाली है, लेकिन सीएसके की किफायती गेंदबाजी के सामने केकेआर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और 137 के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई। चेन्नई की ओर से तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की। देशपांडे ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए और 3 विकेट झटक लिए। इस तरह इन दोनों गेंदबाजों का चेन्नई की जीत में काफी अहम योगदान रहा है।

विज्ञापन

कप्तान ने खेली कप्तानी पारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले तो गेंदबाजी से कहर बरपाया, फिर बल्लेबाजी में भी खूब दम दिखाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में कमाल की पारी खेली है। खिलाड़ी ने महज 58 गेंदों में 67 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके निकले हैं। कप्तान की शानदार बल्लेबाजी के कारण चेन्नई ने 138 के लक्ष्य को 2.2 ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया है। इस तरह चेन्नई ने मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ केकआर को सीजन का पहला झटका लगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ