CSK vs KKR: क्या केकेआर के फैंस से स्टेडियम में हुआ भेदभाव? वायरल वीडियो से उठ रहे सवाल

IPL 2024 CSK vs KKR: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता के मैच के दौरान केकेआर के फैंस को चेपॉक स्टेडियम के अंदर बैनर, पोस्टर लेकर नहीं जाने दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IPL 2024 CSK vs KKR Kolkata Knight Riders fans stopped getting banners chepauk stadium

IPL 2024 CSK vs KKR Kolkata Knight Riders fans stopped getting banners chepauk stadium Image Credit: Social Media

IPL 2024 CSK vs KKR: आईपीएल 2024 में 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेपॉक स्टेडियम को सीएसके का होम ग्राउंड माना जाता है। इस ग्राउंड पर सीएसके के साथ-साथ केकेआर के फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। वहीं इस मैच को लेकर स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे केकेआर के फैंस को काफी निराशा हुई है।

विज्ञापन

केकेआर फैंस के साथ हो गया भेदभाव!

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि चेपॉक में केकेआर के प्रशंसकों को स्टेडियम के अंदर बैनर/पोस्टर/प्लेकार्ड ले जाने से रोक दिया गया। जिसपर केकेआर के फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा सीएसके और चेपॉक प्रबंधन का बेहद शर्मनाक व्यवहार, ऐसे बनाए रखते हैं पीली छवि। वे दूसरी टीमों के फैंस की मौजूदगी से खतरा महसूस कर रहे हैं, पहले आरसीबी के साथ और अब केकेआर के साथ। वहीं एक यूजर ने लिखा मुझे लगता है कि बैनर में कुछ गड़बड़ होगी इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी गई। हालांकि न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

इससे पहले मुंबई इंडियंस के मैच में ऐसा देखने को मिला था। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा को सपोर्ट और हार्दिक पांड्या ट्रोल करने  वाले पोस्ट बैन कर दिए गए थे। स्टेडियम प्रबंधन ने इस प्रकार के सभी बैनर और पोस्टर को मैदान के बाहर ही रखवा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ