Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में आउट होने के बाद क्यों मुस्कुरा रहे थे हार्दिक पांड्या? स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

BeFunky-collage - 2025-03-06T214959.012

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने एक शानदार पारी खेली थी। हालांकि वो मैच खत्म नहीं कर पाए थे और आउट हो गए थे। आउट होने के बाद जब वो पवेलियन वापस लौट रहे थे तो वो स्माइल कर रहे थे। हार्दिक पांड्या ने अब अपनी इस स्माइल करने के कारण का खुलासा किया है।

हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान, हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद जब वे ड्रेसिंग रूम में लौटे, तो मुस्कुराते हुए देखे गए जिसका कारण उन्होंने बाद में साझा किया।

हार्दिक ने बताया कि उन्होंने एडम जम्पा के खिलाफ दो बड़े शॉट खेलने की योजना बनाई थी। पहले शॉट में वे सफल रहे, लेकिन दूसरे प्रयास में आउट हो गए। ड्रेसिंग रूम में लौटते समय उन्होंने विराट कोहली से कहा कि दो छक्के मारने थे, एक हो गया, दूसरा नहीं हो पाया इसीलिए वे मुस्कुरा रहे थे।

फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला मुकाबला

इस मैच में विराट कोहली ने 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पांड्या के छक्कों ने मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। अब भारतीय टीम 9 मार्च को दुबई में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगी, जहां खिताब जीतने की उम्मीद है। टीम इंडिया की उम्मीद एक बार फिर से हार्दिक से अच्छे प्रदर्शन की होगी। हार्दिक ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में वो फाइनल में भी एक बड़ा धमाका करना चाहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ