Champions Trophy 2025: इस दिन भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, संभावित शेड्यूल आया सामने

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल जारी हो गया है। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट में कब भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी।

India vs Pakistan

India vs Pakistan

Champions Trophy 2025 Schedule: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल को लेकर अहम अपडेट मिला है, जहां टूर्नामेंट का पहला मैच
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान के तीन शहरों में हो रहा है, जिसमें कराची, लाहौर और रावलपिंडी का नाम शामिल है। इसके अलावा भारत अपने सभी मैच जिस मैदान पर खेलेगा, वो अब तक तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन

रेव स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया तीन ग्रुप मैच खेलेगी। टीम का पहला मैच बांग्लादेश, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकता है। टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को हो सकता है। भारत का मुकाबला पाकिस्तान से 23 फरवरी को हो सकता है। सेमीफाइनल की बात करें तो पहला मैच 4 मार्च और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जा सकता है।’ इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है। हालांकि, अभी वेन्यू और तारीख को लेकर आईसीसी की तरफ से ऑफिशियल जानकारी आना बाकी है।

विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा टूर्नामेंट

लंबी जद्दोजहद के बाद यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शुरू में हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं था, हालांकि आईसीसी की रिक्वेस्ट के बाद वो इस पर शर्त के साथ सहमत हो गया। शर्त के मुताबिक भविष्य में जब भी आईसीसी टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में खेला जाएंगे, तब टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने होंगे। यह दोनों ऐसा साल 2027 तक करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ