Champions Trophy 2025: 5 मैच में 3 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी संग 'अन्याय', फैंस में जमकर गुस्सा

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

ind vs - 2025-01-18T151922.509

Team India Squad for Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया को ग्रुप-ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से दुबई में होगा। चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक बार फिर से संजू सैमसन को नजरअंदाज किया है।

विज्ञापन

आखिरी 5 टी20 मैचों  में लगे है 3 शतक 

संजू सैमसन इस समय टी20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने आखिरी 5 मैचों में 3 में शतक बनाए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेले गई 4 मैचों की टी20 सीरीज में 2 शतक बनाए थे। उन्होंने 4 टी20 मैच में 72 की औसत से 216 बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक बनाए थे। वहीं, एक शतक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।

विज्ञापन

जानें कैसा रहा है वनडे में रिकॉर्ड

अगर संजू सैमसन के वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। उन्होंने 16 मैचों की 14 पारियों में 56.67 की औसत से 510 बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी बनाए हैं। उन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच में भी शतक बनाया था। इसके बाद भी उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शामिल में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ