Champions trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। इस बार टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। वहीं, टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है। सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में ना चुने जाने पर उनका रिएक्शन सामने आया है।
सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें टीम में शामिल न किए जाने से दुख हुआ? जिसका जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “इससे मुझे दुख क्यों होगा? अगर मैं अच्छा करता तो मैं चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में होता। अगर मैं अच्छा नहीं करता हूं तो मुझे इसे स्वीकार करना होगा। साथ ही अगर आप टीम को देखेंतो यह वास्तव में अच्छी लग रही है। जो भी टीम में हैं,वे सभी अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए उस प्रारूप में और घरेलू क्रिकेट में भी अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह सोचकर दुख होता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगर मैंने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो मैं वहीं रहता। जिस भी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वो उस टीम का हिस्सा हैं। वो उसके हकदार थे। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और वापसी करने वाले मोहम्मद शमी किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए घातक जोड़ीहैं।
बुमराह और शमी की तारीफ की
बुमराह और शमी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “उन्होंने एक साथ काफी क्रिकेट खेली है। वे अनुभवी गेंदबाज हैं। जब भी आप भारत के लिए खेलते हैं, तो यह एक अलग एहसास और भावना होती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी में आपको खेलना अच्छा लगता है। उन्हें फिर से एक साथ गेंदबाजी करते देखना मजेदार होगा। जैसा कि हमने 2023 वनडे विश्व कप में देखा था। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की थी। उम्मीद है कि हम चैंपियंस ट्रॉफी में भी वही गेंदबाजी देखेंगे।”
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान) विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 mins agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
55 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
2 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
2 hrs agoLIVE: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रनों का लक्ष्य, सैमसन ने ठोका अर्धशतक
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
3 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines