Champions Trophy 2025: पाक टीम नहीं, इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन से परेशान हैं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

Champions Trophy 2025: क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस के निशाने पर मौजूदा समय में पाकिस्तानी टीम ही नजर आ रही है। ऐसे समय में अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आसिफ इकबाल अपनी टीम नहीं बल्कि इंग्लिश टीम के खराब प्रदर्शन से परेशान हैं।

PAK VS ENG

PAK VS ENG

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लीग स्टेज से ही होस्ट पाकिस्तानी टीम बाहर हो चुकी है। रिजवान सेना की मौजूदा समय में बहुत ज्यादा आलोचना हो रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस के निशाने पर मौजूदा समय में पाकिस्तानी टीम ही नजर आ रही है। ऐसे समय में अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आसिफ इकबाल अपनी टीम नहीं बल्कि इंग्लिश टीम के खराब प्रदर्शन से परेशान हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन से परेशान हैं आसिफ इकबाल 

पाकिस्तानी टीम के साथ ही साथ इंग्लैंड की टीम भी लीग स्टेज से ही बाहर हो चुकी है। टीम के शर्मनाक हार के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ दी है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आसिफ इकबाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन पर कोई बात क्यों नहीं कर रहा है?

विज्ञापन

आसिफ इकबाल का मानना है कि पाकिस्तानी टीम के साथ फिलहाल कुछ भी गलत नहीं है। इकबाल के मुताबिक बाकी टीमें मौजूदा समय में पाकिस्तान से बेहतर खेल रही हैं, जिसके कारण ही उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करके भी हार रही है और लक्ष्य का पीछा करने में भी सफल नहीं हो रही है।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ मिली हार पर भी बोले इकबाल 

पाक टीम के लिए 58 टेस्ट और 10 वनडे मैच खेलने वाले आसिफ इकबाल मौजूदा समय में 82 वर्ष के हैं। पाकिस्तान टीम के लिए उन्होंने 1964 से लेकर 1980 तक खेला था। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को मिली हार के बारे में बात करते हुए इकबाल ने कहा, ‘हम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों में भारत से पीछे रह गए। टॉस जीतने के अलावा पाकिस्तान टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हुआ।’ आसिफ इकबाल ने इसके साथ ही शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ