Champions Trophy 2025: मारक्रम ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहली साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में एडेन मारक्रम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

BeFunky-collage - 2025-02-21T201936.329

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से हो रहा है। यह मुकाबला कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने एक बड़ा स्कोर बनाया है। वहीं, टीम के स्टार बल्लेबाज एडेन मारक्रम ने एक मुकाबले में एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है।

विज्ञापन

मारक्रम ने बनाया ये रिकॉर्ड

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। पूरी टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और लगभग सभी बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण रन बनाए। हालांकि, पारी के अंत में में एडेन मारक्रम के शानदार अर्धशतक ने दक्षिण अफ्रीका को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
खिलाड़ी गेंदों विपक्ष वर्ष
एडेन मारक्रम

33 अफग़ानिस्तान 2025
ग्रीम स्मिथ 40 श्रीलंका 2009
रयान मैक्लेरेन 40 भारत 2013

हेनरिक क्लासेन की अनुपस्थिति में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एडेन मारक्रम पर पारी को अच्छी तरह से समाप्त करने और दक्षिण अफ्रीका को एक बेहतर स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने शुरुआत में अपनी निगाहें जमाईं और पारी के अंत में बड़ी पारी खेली। उन्होंने नूर अहमद और फजलहक फारूकी जैसे गेंदबाजों का सामना किया और सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो कि चैंपियंस ट्रॉफी में प्रोटियाज के लिए गेंदों के मामले में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक था।

विज्ञापन

रिकेल्टन ने ठोका शतक

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में टोनी डी ज़ोरज़ी को जल्दी खो दिया लेकिन रयान रिकेल्टन ने टेम्बा बावुमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान बावुमा अपना अर्धशतक बनाने के तुरंत बाद आउट हो गए लेकिन रिकेल्टन दूसरे छोर पर टिके रहे और अपना पहला वनडे शतक बनाया ।

बड़े फिनिश की ओर देखते हुएरासी वैन डेर डूसन ने भी अर्धशतक लगाया। इसके बाद अंत में मारक्रम और वियान मुल्डर ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। अफगनिस्तान के लिए मोहम्मद नबी 10 ओवरों में 51 रन देकार दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ