बाबर आजम को कर दिया नजरअंदाज, हारिस, शाहीन अफरीदी को मिली कप्तानी

Champions Cup Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट अब घर पर चैंपियंस कप करा रहा है। जिसमें 5 टीमें हिस्सा ले रही है। बाबर आजम को किसी भी टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है। जबकि हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी कप्तानी करते हुए दिखने वाले हैं।

babar azam

babar azam

Champions Cup Pakistan: इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बुरा दौर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान टीम को यूएसए, बांग्लादेश जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरा किया था। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था। ये पहली बार था जब टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो। इसके बाद पाकिस्तान टीम का अपने ही देश में खूब मजाक भी बनने लगा।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पीसीबी चेयरमैन को कहते हुए सुना गया था कि उनके पास खिलाड़ियों की कमी है। अब खिलाड़ियों की कमी को पूरा करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने देश में चैंपियंस वनडे कप करा रहा है। जिसमें सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। जिसको लेकर अब कप्तानों का भी ऐलान हो चुका है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को इस चैंपियंस कप में किसी भी टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है। अब बाबर खुद मोहम्मद हारिस की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

चैंपियंस वनडे कप के कप्तानों की लिस्ट

चैंपियंस वनडे कप में पांच टीमें हिस्सा ले रही है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में 75 से 100 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। कप्तानी में शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ को भी मौका दिया गया है, जबकि बाबर आजम को नजरअंदाज कर दिया गया है। बाबर आजम अब खुद मोहम्मद हारिस की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। 12 सितंबर से इस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इसके अलावा फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज वॉल्व्स और पैंथर्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगा।

विज्ञापन

सऊद शकील (कप्तान)- डॉलफिन्स
शाहीन अफरीदी (कप्तान)- लायंस
शादाब खान (कप्तान)- पैंथर्स
मोहम्मद हारिस (कप्तान)- वॉल्व्स
मोहम्मद रिजवान (कप्तान)- स्टैलियंस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ