5 घंटे 27 मिनट की जंग, वर्ल्ड नंबर-1 अल्काराज ने रचा इतिहास, ज्वेरेव को दी मात

Australian Open 2026 Carlos Alcaraz Australian Open: 30 जनवरी को ऑस्ट्रेलियन ओपन में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अलकाराज और ज्वेरेव के बीच मुकाबला खेला गया. 22 साल के कार्लोस ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली.

Cricket News - 2026-01-30T182501.343

Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन में शुक्रवार 30 जनवरी को मेंस सिंग्लस के पहले सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अलकाराज ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हरा दिया. इस तरह अलकाराज ने फाइनल में अपनी जगह पूरी कर ली. 5 घंटे और 27 मिनट तक चले इस ऐतिहासिक मुकाबले में अल्काराज ने कमाल कर दिया. उन्होंने जीत के बाद खुशी भी जाहिर की है.

विज्ञापन

22 साल के अल्काराज ने हराया

22 साल के अल्काराज ने चोट के बावजूद जेवरेव को 6-4, 7-6(5), 6-7(3), 6-7(4), 7-5 से हराया. मैच के दौरान उन्हें चोट भी लगी थी. लेकिन इंजर्ड होने के बाद उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और सेमीफाइल के ऐतिहासिक मैच में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली. 5 सेट में चले मैच में आखिरकार कार्लोस अल्काराज ने जीत दर्ज की और अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाने में सफल हुए. अल्काराज का सामना अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन जानिक सिनर या 24 बार के मेजर विजेता नोवाक जोकोविच से होगा.

विज्ञापन

खुद पर विश्वास रखना होगा- अल्काराज

जीत के बाद अल्काराज ने कहा मैं हमेशा कहता हूं कि आपको खुद पर विश्वास रखना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए. आप चाहे किसी भी चीज से जूझ रहे हों, आप किसी चीज से गुजर रहे हों, चाहे कुछ भी हो, आपको हर समय खुद पर विश्वास रखना होगा. मैं तीसरे सेट के बीच में संघर्ष कर रहा था. फिजिकली यह मेरे छोटे से करियर में खेले गए सबसे ज्यादा मुश्किल मैचों में से एक था, लेकिन मैं इस तरह के हालात में रहा हूं. बता दें कि अगर अल्काराज अगर फाइनल जीतने में कामयाब रहते हैं, तो पुरुष एकल में सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ