श्रेयस अय्यर की चोट पर आया बड़ा अपडेट, बेंगलुरु रवाना हुआ स्टार खिलाड़ी

Shreyas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं. वह मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी भी नहीं खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में अय्यर को गंभीर चोट लगी थी. इसके बाद वह एक्शन से दूर हैं. अब उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है. वह बेंगलुरु के लिए रवाना भी हुए हैं.

श्रेयस अय्यर चोटिल होकर दर्द से कराहते हुए

श्रेयस अय्यर चोटिल होकर दर्द से कराहते हुए

Shreyas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान पसली में चोट लग गई थी. इसके बाद स्टार खिलाड़ी को मेडिकल टीम की सहायता से मैदान से बाहर ले जाया गया. बाद में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया. हालांकि अब श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट आया है. उनके बेंगलुरु रवाना होने की खबर भी सामने आई है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की चोट पर आया बड़ा अपडेट

श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई अधिकारी ने दी है. श्रेयस अय्यर अपनी चोट से उबर रहे हैं. उन्होंने 24 दिसंबर को मुंबई में बल्लेबाजी की और अब वह बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस रवाना हुए हैं. फिलहाल उनकी वापसी की तारीख बताना मुश्किल है. लेकिन अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करना चाहते हैं. अधिकारी के मुताबिक अय्यर को बल्लेबाजी करने में कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. अय्यर के बेंगलुरु स्थित कोर ऑफ इंजीनियरिंग में “चार से छह” दिन बिताने की संभावना है और इस दौरान उन्हें समय-सीमा के बारे में स्पष्टता मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

बीसीसीआई अधिकारी ने अय्यर की चोट पर बात करते हुए कहा कि वह जिम में नियमित प्रशिक्षण पर लौट चुके हैं. फिलहाल तो कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन सब कुछ टीम ऑफ इंग्लैंड के आकलन पर निर्भर करता है. वह वहां चार से छह दिन तक रहेंगे. हर खिलाड़ी की तरह, उन्हें जल्दबाजी में वापस नहीं लाया जाएगा.

25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर को कैच लेने के दौरान पसली में चोट लग गई थी. चोट इतनी गंभीर थी कि वह बल्लेबाजी करने नहीं आ सके थे. फिलहाल वह टीम इंडिया में जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मिल सकता है मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के जरिए श्रेयस अय्यर भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. पहला मुकाबला 11 जनवरी से खेला जाना है. जबकि टीम की घोषणा 3 से 4 जनवरी के बीच होने की संभावना है. ऐसे में अय्यर पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ